रूपा गांगुली नहीं यह फेमस एक्ट्रेस निभाने वाली थीं महाभारत में द्रौपदी का रोल, ऐसे शूट हुआ था चीर हरण सीन; सबकी आंखों में आ गए थे आंसू

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री रूपा गांगुली इन दिनों पश्चिम बंगाल में अपनी राजनैतिक पारी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें राज्य के डिप्टी सीएम बनने की चर्चा जोरों पर है। रूपा की गिनती टीवी की सफल एक्ट्रेसेस में की जाती है। उन्होंने बंगाली फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी और साल 1988 में आई बी.आर चोपड़ा निर्मित टीवी धारावाहिक 'महाभारत' से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इस सीरियल के बाद उनकी एक्टिंग की तारीफ हर जगह होने लगी और इस सीरियल ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस सीरियल की शूटिंग की कहानी भी काफी दिलचस्प है। खासकर, चीर हरण के सीन की शूटिंग के बाद वो काफी देर तक रोती रही थीं। चलिए आपको बताते हैं कि पहले कौन एक्ट्रेस इस रोल को निभाने वाली थीं?
द्रौपदी के रोल के लिए रूपा गांगुली नहीं थीं पहली पसंद
![]()
रूपा गांगुली, बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में द्रौपदी का रोल निभाकर घर-घर में फेमस हो गई थीं और फैंस का कहना था कि उनसे बेहतर यह रोल कोई और नहीं कर पाता, लेकिन इस रोल के लिए वह पहली पसंद नहीं थीं। यह रोल पहले जूही चावला को ऑफर हुआ था और उन्होंने इसके लिए स्क्रीन टेस्ट भी दिया था और उन्हें फाइनल भी कर लिया गया था, लेकिन उसी वक्त पर उन्हें आमिर खान के साथ फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ऑफर हुई थी, जो उनके करियर के लिए बड़ी शुरुआत हो सकती थी। ऐसे में उन्होंने इस सीरियल के लिए मना कर दिया। कहा जाता है कि बी.आर. चोपड़ा ने खुद जूही को सलाह दी थी कि वो फिल्म को चुनें, क्योंकि उसमें आगे काफी ऑप्शनंस मिल सकते हैं। इसके बाद यह रोल रूपा गांगुली को मिला और उन्होंने इतिहास रच दिया।
यह भी पढ़ें- K-Dramas से पहले इन हिंदी रोमांटिक टीवी सीरियल्स ने जीता था सभी का दिल, कौन सा था आपका फेवरेट?
चीर हरण सीन के दौरान रोने लगी थीं रूपा गांगुली

दूरदर्शन पर 1988-1990 के बीच टेलीकास्ट हुई महाभारत को ऑडियंस का खूब प्यार मिला था। यह शो जब लॉकडाउन में दोबारा टेलीकास्ट हुआ था, तब भी इसने टीआरपी के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे और इसे फैंस का खूब प्यार मिला था। रूपा गांगुली ने इस सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाया था। द्रौपदी के चीर हरण सीक्वेंस के दौरान रूपा गांगुली रोने लगी थीं और वो काफी इमोशनल हो गई थीं। यहां तक कि सेट पर मौजूद बाकी लोग भी इमोशनल हो गए थे। यहां तक कि मेकर्स और बाकी कास्ट को उन्हें चुप करवाने में ही काफी वक्त लग गया था। फिल्म में चीर हरण के सीन के लिए मेकर्स ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों से बात की थी और 250 मीटर लंबी साड़ी बनवाई गई थी।
यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'शांति निकेतन' में अंश के बेटे ने रखा कदम, परिधि को नए तूफान से कैसे बचाएगी तुलसी?
बी.आर.चोपड़ा के एपिक शो 'महाभारत' की गिनती टीवी इंडस्ट्री के आइकॉनिक शोज में की जाती है। यूं तो टीवी पर इसके बाद और भी कई बार 'महाभारत' आ चुकी है, लेकिन फैंस का आज भी यही कहना है कि इसकी बात ही कुछ और थी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।