Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:24 AM IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'शांति निकेतन' में अंश के बेटे ने रखा कदम, परिधि को नए तूफान से कैसे बचाएगी तुलसी?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में जहां एक तरफ तुलसी और मिहिर की शादी हो रही है, वहीं दूसरी तरह स्टोरीलाइन में नए ट्विस्ट भी आ चुके हैं। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि तुलसी और मिहिर की बेटी परिधि विरानी की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है।
Updated:- 2026-05-08, 18:09 IST
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 twist

एकता कपूर का डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' भले ही इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में टॉप न कर पाया हो, लेकिन शो में लगातार नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं और स्टोरीलाइन में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ मिहिर और तुलसी की शादी के चलते शांति निकेतन में खुशियों ने दस्तक दी है, वहीं दूसरी तरफ रेयांश को यह सच पता चल चुका है कि उसका पिता करण नहीं है, बल्कि अंश विरानी था। हाल ही में इसका नया प्रोमो आउट हुआ है और उसमें देखने को मिला है कि अब मिहिर और तुलसी की लाडली परी की जिंदगी में नया तूफान आने वाला है। इतना ही नहीं, अंश के बेटे रेयांश के कदम भी शांति निकेतन में पड़ने वाला है। क्या उसका इरादा तुलसी से बदला लेना है या कहानी में कोई नया ट्विस्ट आने वाला है, यह देखने लायक होगा।

परिधि की जिंदगी में आएगा बड़ा तूफान

'क्योंकि सास भी बहू थी 2' के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि मिहिर और तुलसी की शादी के बीच पुलिस परिधि को रणविजय के कत्ल के इल्जाम में गिरफ्तार करने पहुंचेगी। बता दें कि रणविजय, परिधि का एक्स हसबैंड था, जो उसे बहुत मारता-पीटता था। जब 8 साल बाद तुलसी, विरानी परिवार में वापस लौटी थी, तो उसने न केवल परी को रणविजय के चंगुल से छुड़वाया था, बल्कि दोनों का तलाक भी करवाया था। अब विरानी परिवार, परी की दूसरी शादी करवाने की प्लानिंग कर रहा है। ऐसे में अचानक से इस नए प्रोमो ने सबको हैरान कर दिया है। आखिर ऐसा क्या हुआ होगा, जिसके चलते परी ने रणविजय का कत्ल किया होगा या फिर उसे झूठे इल्जाम में फंसाया जा रहा है और तुलसी उसे इस तूफान से कैसे बचाएगी, ये सब देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि परिधि का किरदार निभाने वाली शगुन शर्मा, खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनने जा रही हैं और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह से वह कुछ समय के लिए सीरियल से ब्रेक ले रही हैं और इसी के चलते यह ट्रैक दिखाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में होगी तुलसी-मिहिर की शादी, अतीत का काला सच आएगा सामने; 'शांति निकेतन' की खुशियों को फिर लगेगी नजर?

शांति निकेतन में रेयांश के आने से क्या खुलेंगे अतीत के राज?

कुछ दिन पहले सीरियल में अंश के बेटे रेयांश की एंट्री करवाई गई है। इसे लेकर काफी बज बना हुआ था। हालांकि, फैंस आकाशीप सैगल को रेयांश के तौर पर स्वीकार नहीं कर पाए और उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। ऐसे में रेयांश की एंट्री उतनी कामयाब नहीं रही, जितना मेकर्स ने सोचा था। हालांकि, अभी रेयांश के आगे यह सच आना बाकी है कि तुलसी ने उसके पिता अंश को गोली मारी थी। नए प्रोमो में रेयांश की शांति निकेतन में एंट्री का भी हिंट दिया गया है। यह देखने लायक होगा कि जब रेयांश को पूरी सच्चाई पता चलेगी, तो कहानी क्या नया मोड़ लेगी।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नॉइना का खेल होगा खत्म, सच्चाई जानकर तुलसी लेगी बड़ा फैसला; महाट्विस्ट के लिए हो जाइए तैयार


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है और नए प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।