Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:05 PM IST

K-Dramas से पहले इन हिंदी रोमांटिक टीवी सीरियल्स ने जीता था सभी का दिल, कौन सा था आपका फेवरेट?

K-Dramas शायद आजकल सभी देखना पसंद करते हैं। इनकी सॉफ्ट लव स्टोरीज...लीड कपल के बीच का रोमांस और प्यार भरी कहानियां फैंस को बहुत पसंद आती हैं, लेकिन अगर बात साल 2000 के आस-पास की करें या जरा 10-15 साल पीछे जाएं, तो हिंदी टीवी पर कई ऐसे रोमंटिक सीरियल्स आते थे, जिनके लीड कपल्स की केमिस्ट्री स्क्रीन पर से नजरें भी नहीं हटाने देती थी।
Updated:- 2026-04-28, 21:23 IST
image

आज के वक्त में हमारे देश में K-Drama काफी पॉपुलर हो चुके हैं। खासकर 2020 के बाद इन्हें लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। K-Drama की सॉफ्ट रोमांटिक कहानियां फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं और खासकर इनमें लीड ड्रामा के बीच नजर आने वाली केमिस्ट्री को अलग लेवल की होती है। ऐसे में ये धीरे-धीरे दर्शकों के फेवरेट बन गए, लेकिन 2000 और 2010-12 तक तो टीवी पर रोमांटिक सीरियल्स को लेकर कुछ अलग खुमार देखने को मिलता था। इस वक्त पर टीवी पर कई ऐसे रोमांटिक सीरियल्स आते थे, जिनकी कहानियां और जिनकी लीड जोड़ियां आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं और कई फैंस तो ये भी मानते हैं कि कितने भी कोरियन ड्रामा क्यों न आ जाएं, इन लव स्टोरीज का मुकाबला नहीं किया जा सकता है। चलिए आप भी इन पर नजर डाल लीजिए और अपनी यादों को ताजा कर लीजिए।

इस प्यार को क्या नाम दूं

is pyaar ko kya naam du tv serial

साल 2011-2012 में स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' दर्शकों को इतना पसंद आया था कि इससे जुड़ी रील्स आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। शो में अरनव सिंह रायजादा (बरुण सोबती) और खुशी कुमारी गुप्ता (सनाया ईरानी) के बीच दुश्मनी से प्यार की जो कहानी दिखाई थी, उसने सभी के दिलों में जगह बना ली थी। इन दोनों की केमिस्ट्री तो लाजवाब थी और कहना गलत नहीं होगा कि कोरियन ड्रामा के हीरोज से पहले न जाने कितनी लड़कियां बरुण सोबती पर दिल हार बैठी थीं। इस सीरियल की टीआरपी भी काफी शानदार थी, लेकिन बरुण सोबती के अचानक शो छोड़ने की वजह से मेकर्स को इस शो को बंद करना पड़ा था क्योंकि सभी का मानना था कि ऑडियंस किसी और चेहरे को इस रोल में स्वीकार नहीं कर पाएगी।

तेरे लिए

0

एकता कपूर का सीरियल 'तेरे लिए' टीआरपी लिस्ट में कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था और एक साल से भी कम वक्त में बंद हो गया था, लेकिन हर्षद चोपड़ा और अनुप्रिया कपूर यानी अनुराग और तानी का ये सीरियल फैंस को बहुत पसंद आया था। इन दोनों की इंटेस केमिस्ट्री और शो की अलग कहानी से सभी को इंप्रेस किया था। इस सीरियल में कई ट्विस्ट और टर्न दिखाए थे, लेकिन इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग हमेशा अलग लेवल की नजर आई, जो शो का एक्स फैक्टर बनी।

कितनी मोहब्ब्त है

kitni mohabbat hai tv serial

साल 2009 में एनडीटीवी पर आया सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' भी एक पॉपुलर रोमांटिक सीरियल रहा। इस सीरियल में करण कुंद्रा ने अर्जुन पुंज और कृतिका कामरा ने आरोही का रोल प्ले किया था और ये कपल भी ऑडियंस का फेवरेट बन गया था। इंटेस और इमोशनल रोमांस की ये कहानी आज भी याद की जाती है।

दिल मिल गए

dil mil gaye tv seria

स्टार वन का यह रोमांटिक ड्रामा भी यंग जेनरेशन को काफी पसंद आया था। ये सीरियल साल 2007-2010 के बीच आया था और इसकी कहानी कुछ डॉक्टर्स और हॉस्पिटल के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जिसमें डॉक्टर कपल्स के बीच रोमांस दिखाया गया था। इस सीरियल में कई जोड़ियां थीं हालांकि, लीड कपल करण सिंह ग्रोवर और रिद्धिमा यानी अरमान और रिद्धिमा की केमिस्ट्री ने तो इतिहास रच दिया था।

यह भी पढ़ें- क्या 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगे 7 एक्स कंटेस्टेंट्स? सेलेब्स के पोस्ट से बढ़ी हलचल, नए खिलाड़ियों के नाम भी आए सामने

मधुबाला-एक इश्क एक जुनून

madhubala tv erial

विवियन डीसेना और दृष्टि धामी का यह सीरियल बॉलीवुड की चकाचौंध के बीच एक जुनूनी प्रेम कहानी थी और इसमें भी लीड कपल यानी मधुबाला और आर के की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई थी। खासकर विवियन का 'बीवी' कहने का वो अंदाज तो खूब वायरल हुआ था। यह सीरियल कलर्स टीवी पर साल 2012 में आया था और आज भी इसकी चर्चा होती है।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अंश गुजराल के बेटे का चेहरा देखकर उड़े तुलसी के होश, सालों से दबा राज आया सामने

आज बेशक K-Dramas का जबरदस्त क्रेज है, लेकिन एक वक्त पर ये टीवी सीरियल्स फैंस की फेवरेट लिस्ट में शुमार थे और आज भी यादों के गलियारों में तो इनकी जगह है ही। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।