Wed Sep 16, 2026 | Updated 08:50 PM IST

Rise And Fall 2 Contestants List: प्रियंका चहर चौधरी से लेकर स्वरा भास्कर तक, इन सेलेब्स के नाम आए सामने

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो Rise And Fall 2 को वीरेंद्र सहवाग होस्ट करने जा रहे हैं। इस सीजन में प्रियंका चहर चौधरी से लेकर स्वरा भास्कर तक कई सेलेब्स की एंट्री की खबरें आ रही हैं।
Updated:- 2026-09-16, 19:26 IST
rise and fall 2 contestants tentative list priyanka chahar choudhary to swara bhasker and other names

पिछले कुछ वक्त से ओटीटी पर कई बेहतरीन रियलिटी शोज आए हैं, जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। इनमें 'द 50', 'लॉक अप 2' और 'अलायंस' जैसे रियलिटी शोज शामिल हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। अमेजन प्राइम वीडियो अपने पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन के साथ दर्शकों को एंटरनेट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके नए सीजन का ऐलान हो गया है। इस सीजन को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते नजर आएंगे। शो में एंट्री लेने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि, अभी किसी कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर नहीं लगी है। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीजन में किन सेलेब्स के भाग लेने के चर्चे हैं?

प्रियंका चहर चौधरी

इस सीजन में प्रियंका चहर चौधरी के भाग लेने के भी चर्चे हैं। 'नागिन 7' में लीड रोल में नजर आईं प्रियंका चहर चौधरी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह 'बिग बॉस 16' में नजर आई थीं और इस शो में उन्होंने अपने दमदार अंदाज से फैंस का दिल जीता था और उन्हें ट्रॉफी का एक स्ट्रॉन्ग दावेदार माना जा रहा था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह 'राइज एंड फॉल 2' का हिस्सा बन सकती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)

 करण पटेल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि करण पटेल भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। करण पटेल के बिग बॉस में भाग लेने की खबरें भी कई बार सामने आई हैं। हालांकि, वह कभी बिग बॉस में नजर नहीं आए हैं। वह 'द 50' और 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा रह चुके हैं।

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर के भी 'राइज एंड फॉल 2' में भाग लेने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। स्वरा इससे पहले अपने पति के साथ रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ चुकी हैं। स्वरा के कई स्टेटमेंट्स विवादों में रहे हैं और वह किसी भी मुद्दे पर अपनी बात बहुत बेबाकी के साथ रखने के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में स्वरा अगर इस रियलिटी शो में हिस्सा लेती हैं, तो यह उनके फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग रहेगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mad O Wot (@madowothair)

यह भी पढ़ें- आएगा 'मुसाफिर कैफे' का दूसरा सीजन, आगे बढ़ेगी चंदर, सुधा और प्रीति की अधूरी कहानी

गोविंदा

90 के दशक के पॉपुलर एक्टर गोविंदा के भी इस रियलिटी शो में भाग लेने की खबरें सुर्खियों में हैं। गोविंदा पिछले काफी वक्त से अपनी पत्नी सुनीता संग अनबन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा 'लॉक अप 2' में नजर आई थीं और उन्होंने गोविंदा पर कई इल्जाम भी लगाए थे। अब देखना होगा कि क्या गोविंदा भी रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे या नहीं?

govinda and sunita fight

इन कंटेस्टेंट्स के नाम की भी है चर्चा

  • अर्चना गौतम
  • रजत दलाल
  • सोराव बेदी
  • शैलेश लोढा
  • प्रियंका जग्गा
  • अनुराग डोभाल
  • श्रुतिका अर्जुन

'राइज एंड फॉल 2' को लेकर है काफी बज

'राइज एंड फॉल 2' को लेकर बज बना हुआ है। इस शो में 15 सेलेब्स हिस्सा लेने वाले हैं। पिछले सीजन की तरह इस बाप भी उन्हें 'रूलर्स' और 'वर्कर्स' के ग्रुप में बांटा जाएगा। जहां 'रूलर्स' को सारी सुविधाएं मिलेंगी, वहीं 'वर्कर्स' को मुश्किलों का सामना करना होगा। बता दें कि इस शो का पहला सीजन अर्जुन बिजलानी से जीता था।

यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show के पांचवे सीजन का हुआ ऐलान, Netflix पर इस दिन लगेगा हंसी का तड़का

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।