Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:20 PM IST

आएगा 'मुसाफिर कैफे' का दूसरा सीजन, आगे बढ़ेगी चंदर, सुधा और प्रीति की अधूरी कहानी

नेटफ्लिक्स ने 'मुसाफिर सीजन 2' का ऐलान कर दिया है। विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना स्टारर इस सीरीज का दूसरा सीजन कब आएगा, चलिए जानते हैं।
Updated:- 2026-08-06, 12:57 IST
image

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' को ऑडियंस का काफी प्यार मिला। हालांकि, आखिरी एपिसोड में यह सवाल छूट गया कि आखिर चंदर, सुधा या प्रीति में से किसे चुनेगा? आखिर कौन-सी प्रेम कहानी पूरी होगी और किसका इश्क अधूरा रह जाएगा? अब इन सारे सवालों के जवाब मिलने वाले हैं, क्योंकि नेटफ्लिक्स ने इस पॉपुलर सीरीज के दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया है। सुधा, चंदर और प्रीति की यह कहानी फैंस को इतनी पसंद आई थी कि 'सीजन 1' खत्म होते ही अगले सीजन का इंतजार शुरू हो गया था। चलिए आपको बताते हैं कि 'मुसाफिर कैफे' के दूसरे सीजन को लेकर क्या अपडेट सामने आ रही है?

नेटफ्लिक्स ने किया 'मुसाफिर कैफे 2' का ऐलान

नेटफ्लिक्स ने 'मुसाफिर कैफे सीजन 2' का ऐलान कर दिया है। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "अधूरी मोहब्बत की कहानी को पूरा करने, ये मुसाफिर वापस लौटेंगे। मुसाफिर कैफे सीजन 2...जल्द ही...सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।" अनाउंसमेंट वीडियो में पहले सीजन के कुछ डायलॉग्स और सीन्स लिए गए हैं। प्रोमो में प्रीति (महिमा मकवाना) कहती हैं, "आपका इतना प्यार मिलने के बाद हम कहानी को ऐसे कैसे खत्म कर सकते थे?" इसके बाद सुधा (वेदिका पिंटो) कहती हैं, "कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं।" फिर चंदर (विक्रांत मैसी) कहते हैं, "बस पॉज हो जाती हैं..." इसी के साथ सीजन 2 का ऐलान होता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

यह भी पढ़ें- Musafir Cafe से 3 Idiots तक, मशहूर किताबों पर बनी हैं बॉलीवुड की ये फिल्में और वेबसीरीज

सुधा या प्रीति...आखिर किसे चुनेगा चंदर?

'मुसाफिर कैफे' के पहले पार्ट के आखिर में सभी के मन में यही सवाल था कि आखिर चंदर किसे चुनेगा? सालों बाद सुधा उससे मिलने 'मुसाफिर कैफे' पहुंचती है और दोनों कहीं न कहीं अपनी जिंदगी के खालीपन के बारे में बात करते हैं। इसी बीच सुधा का मंगेतर भी उससे मिलने कैफे पहुंच जाता है और इसी उलझे हुए मोड़ पर कहानी खत्म हो जाती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि पहले सीजन का अंत एक इमोशनल क्लिफहैंगर पर हुआ है और यही कारण है कि दूसरे सीजन का सभी को बेसब्री से इंतजार था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

यह भी पढ़ें- खास रहा है 'मुसाफिर कैफे' की प्रीति का सफर, कई सीरियल्स का हिस्सा रही हैं महिमा मकवाना

फैंस ने 'मुसाफिर कैफे' को दिया था भरपूर प्यार

नेटफ्लिक्स की इस सीरीज को फैंस ने भरपूर प्यार दिया था। यह सीरीज दिव्य प्रकाश दुबे की किताब 'मुसाफिर कैफे' से प्रेरित है। पहले सीजन में 8 एपिसोड्स हैं और यह सीरीज लंबे वक्त से नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज में बनी हुई है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।