Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

Ayodhya Ram Mandir: 'सीता मां' बनकर दीपिका चिखलिया ने बनाई भारत के हर घर में जगह, ऐसे मिला था यह रोल

22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसी बीच चलिए आपको बताते हैं कि टेलीविजन की सबसे पॉपुलर रामायण में 'सीता मां' बनी दीपिका को यह रोल कैसे मिला था? <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-01-12, 18:07 IST
sita maa in doordarshan ramayan

Who played role of Sita in Ramayana: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही हैं। इसे लेकर पूरे देश में हर्ष का माहौल है। धर्म और धार्मिक ग्रंथों से सभी की भावनाएं जुड़ी होती हैं। यही कारण है कि जब भी परदे पर किसी धार्मिक ग्रंथ की कथा को दिखाया जाता है, तो लोग उसे बेहद पसंद करते हैं। बात अगर रामायण की करें तो 1987 में दूरदर्शन पर आई 'रामायण' ने सभी के दिल में अपनी छाप छोड़ी थी। इस रामायण का प्रभाव कुछ यूं था कि रामायण में राम-सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया को लोग असल में राम और सीता के रूप में पूजने लगे थे और आज तक सभी के दिल में उनकी यह छवि बसी हुई है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता भी टेलीविजन के सबसे फेमस राम-सीता तक पहुंच गया है। क्या आप जानते हैं कि जिन दीपिका चिखलिया को लोग सीता मां मानकर पूजते हैं, उन्हें यह रोल असल में किस तरह मिला है, चलिए बताते हैं।

दीपिका चिखलिया कैसे बनीं टेलीविजन की 'सीता मां'

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दूरदर्शन पर 1987 में आईं रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था। इस रामायण को लॉकडाउन और उससे पहले व  बाद में भी कई बार कई चैनल्स पर दिखाया गया है और इसे लोगों का भरपूर प्यार मिला है। 'द कपिल शर्मा शो' में जब रामायण के 33 साल पूरे होने पर राम,सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले तीनों कलाकार पहुंचे थे, तो उन्होंने रामायण से जुड़े कई दिलचस्प किस्सों का जिक्र किया था। 'दीपिका चिखलिया' रामायण से पहले भी रामानंद सागर के साथ काम कर चुकी थीं लेकिन उन्हें 'सीता मां' के रोल के लिए कई बार ऑडिशन देना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन में रणबीर और आलिया भट्ट के अलावा इन सेलेब्स को मिला इनविटेशन

दीपिका ने सुनाया था कास्टिंग का किस्सा

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दीपिका चिखलिया ने सीता की कास्टिंग से जुड़े इस किस्से का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि यह उस वक्त की बात थी जब दीपिका रामानंद सागर के सीरियल 'विक्रम-बेताल' की शूटिंग कर रही थीं। उसी बीच एक दिन दीपिका के पास रामानंद सागर का कॉल आया और उन्होंने कहा कि वह सीता के रोल के लिए ऑडिशन ले रहे हैं और चाहते हैं कि दीपिका भी आकर ऑडिशन दे दें। दीपिका हैरान रह गईं और उन्होंने रामानंद सागर से पूछा कि वह तो उनके साथ दो-तीन सीरियल कर चुकी हैं तो फिर ऑडिशन की क्या जरूरत है? इस पर रामानंद सागर ने कहा, 'मैं ऐसी सीता चाहता हूं जिसका परिचय देने की जरूरत ही न पड़ें। जब वह अपनी बहनों के साथ चलें तो ऑडियन्स खुद ही समझ जाए कि वह सीता हैं।' इसके बाद उनके कई स्क्रीन टेस्ट हुए, जिसके बाद उन्हें सीता के रोल के लिए फाइनल किया गया।

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर परिसर में इन चीजों को देखना आप भी न भूलें

 

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Social Media

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।