New Movie Release: 26 अप्रैल से 1 मई के बीच OTT पर आ रही हैं ये 5 जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज

ओटीटी पर हर वक्त एक्टिव रहने वाले लोगों के लिए मई महीने की शुरुआत किसी त्योहार से कम नहीं होने वाली है। 26 अप्रैल से लेकर 1 मई के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर, रोमांस और कॉमेडी का ऐसा संगम देखने को मिलेगा, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टार तक, इस हफ्ते हर तरफ नई कहानियां आपको एंटरटेन करने आ रही हैं। अगर आप भी वीकेंड की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपनी वॉच-लिस्ट में इन 5-6 बड़े प्रोजेक्ट्स को शामिल करना न भूलें। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप ओटीटी पर इस वीक क्या-क्या देख सकती हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
'ग्लोरी' और 'माई डियरेस्ट सेनोरीटा'
अगर आप सस्पेंस और हाई-वोल्टेज ड्रामा के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स आपके लिए 1 मई को दो अच्छे ऑप्शंस लेकर आ रहा है। ग्लोरी की कहानी आपको अंत तक सीट से बांधे रखने का दम रखती है। इसके साथ ही, 'माई डियरेस्ट सेनोरीटा' (My Dearest Senorita) उन लोगों के लिए सी है जो रिलेशन वाली कहानियां पसंद करते हैं। ये दोनों ही सीरीज ग्लोबल लेबल पर काफी ट्रेंड कर रही हैं।

'समर वेकेशन' और 'बैचमेट्स'
जियो हॉटस्टार पर इस बार यंग और स्टूडेंट्स के लिए खास कंटेंट आ रहा है। 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली 'बैचमेट्स' कॉलेज लाइफ और दोस्तों की यादों को ताजा करेगी। वहीं, 1 मई को समर वेकेशन के साथ आप अपनी गर्मियों की छुट्टियों का लुत्फ दोगुना कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - OTT Release: वीकेंड पर क्या देखें? एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरी ये 5 फिल्में और सीरीज करेंगी आपका मनोरंजन
'द डेविल वियर्स प्राडा 2' और 'Swapped'
फैशन और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की चकाचौंध को पसंद करने वालों के लिए द डेविल वियर्स प्राडा 2 का इंतजार खत्म होने वाला है। 1 मई को जियो हॉटस्टार पर यह फिल्म दस्तक देने जा रही है। वहीं, नेटफ्लिक्स की फिल्म 'Swapped' आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी, जहां पहचान और रिश्तों की अदला-बदली की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है।

ओटीटी पर पिछले हफ्ते क्या था खास?
बता दें कि पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर Apex मूवी रिलीज हुई थी, जो 24 अप्रैल को रिलीज हुई थी और जिसने सभी को अपनी तरफ काफी आकर्षित किया था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।