Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:31 AM IST

OTT Release: वीकेंड पर क्या देखें? एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरी ये 5 फिल्में और सीरीज करेंगी आपका मनोरंजन

यह लेख 20 से 27 अप्रैल के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ होने वाली नई फिल्मों और सीरीज़ की जानकारी देता है। इसमें एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर जॉनर के कई विकल्प शामिल हैं, जैसे 24 (सीजन 3), ब्रुकलिन नाइन-नाइन, स्ट्रेंजर थिंग्स-टेल्स फ्रॉम 85 और मलयालम फिल्म प्रतिछाया।
Updated:- 2026-04-21, 16:18 IST
image

OTT Weekend (20th to 24th April): जैसे ही वीकेंड का नाम मन में आता है वैसे ही आराम और ढेर सारे मनोरंजन के ख्याल बुलबुले बनकर फूटने लगते हैं। अगर आप भी इस छुट्टी के दिनों को और यादगार बनाना चाहती हैं और सोच रही हैं कि ओटीटी पर क्या खास कर सकती हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। जी हां, 20 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी का ऐसा तड़का लगने जा रहा है, जो आपको अपनी स्क्रीन से बांधे रखेगा।  ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप ओटीटी पर इस वीक क्या देख सकती हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

24 (सीजन 3) 

एक्शन और सस्पेंस के शौकीनों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि अनिल कपूर अपनी मशहूर सीरीज '24' के साथ वापस लौट रहे हैं। इसमें वे एक बार फिर एंटी-टेररिस्ट यूनिट के एजेंट 'जय सिंह राठौड़' के दमदार किरदार में नजर आएंगे। यह सीरीज 24 अप्रैल से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। अगर आप रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट और पल-पल बदलते ट्विस्ट देखना पसंद करते हैं, तो इसे बिल्कुल मिस न करें।

1 - 2026-04-21T152010.017

ब्रुकलिन नाइन-नाइन

अगर आप काम के तनाव को दूर करने के लिए कुछ हल्का-फुल्का और मजेदार ढूंढ रहे हैं, तो 'ब्रुकलिन नाइन-नाइन' से बेहतर कुछ नहीं। इस मशहूर कॉमेडी सीरीज के सभी 8 सीजन अब भारत में 20 अप्रैल से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे हैं। एंडी सैमबर्ग और आंद्रे ब्रॉगर की जुगलबंदी आपको हंसने पर मजबूर कर देगी। एक जासूसी टीम की मजेदार हरकतों को देखना वाकई दिलचस्प है।

इसे भी पढ़ें - हेमा मालिनी संग लिपलॉक करना चाहता था ये एक्टर, इस शख्स की वजह से अधूरा रह गया था अरमान

स्ट्रेंजर थिंग्स-टेल्स फ्रॉम 85

नेटफ्लिक्स की सबसे लोकप्रिय सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के फैंस के लिए एक सरप्राइज है। इस हफ्ते 'स्ट्रेंजर थिंग्स-टेल्स फ्रॉम 85' रिलीज होने जा रही है। यह एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन सीरीज है, जो आपको उस रहस्यमयी दुनिया के नए पहलुओं से रूबरू कराएगी। इसे आप 23 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

2 - 2026-04-21T152008.048

फिल्म प्रतिछाया

मलयालम सिनेमा अपनी बेहतरीन कहानियों के लिए जाना जाता है और 'प्रतिछाया' इसका ताजा उदाहरण है। इस साल मार्च में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद, यह पॉलिटिकल थ्रिलर अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है। राजनीति की गहरी साजिशों को दिखाती यह फिल्म 24 अप्रैल से जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। थ्रिलर प्रेमियों के लिए यह इस हफ्ते की 'मस्ट वॉच' फिल्म है।

इसे भी पढ़ें - 'मैं ऐसी लड़की नहीं हूं जिसके साथ तुम....', जब रवीना टंडन ने किए थे अक्षय कुमार को लेकर चौंकाने वाले दावे, शिल्पा शेट्टी ने भी लगाया था धोखा देने का इल्जाम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।