क्या 'अनुपमा' की शूटिंग के दौरान रुपाली गांगुली संग होती थी निधि शाह की लड़ाई? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब, पहले भी सेट पर अनबन की आ चुकी हैं खबरें

स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'अनुपमा' अक्सर सुर्खियों में रहता है। शो एक वक्त पर टीआरपी में नंबर 1 पर रहता था। हालांकि, अब इसकी टीआरपी में गिरावट आने लगी है, लेकिन मेकर्स फिलहाल शो में कई नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं और ऐसे में इसकी टीआरपी में उछाल आने की उम्मीद है। ये शो कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आया है और कई बार विवादों में भी रहा है। पिछले काफी वक्त से शो में गौरव खन्ना की एंट्री को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। शो में अनुपमा का किरदार निभाने वाली रूपाली गागंली की सेट पर कई को-एक्टर्स के साथ मतभेद की खबरें आ चुकी हैं और कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि रुपाली गांगुली की वजह से कई एक्टर्स शो छोड़ चुके हैं। अब शो में किंजल का किरदार निभा चुकीं निधि शाह ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि क्या उनका रुपाली गांगुली के साथ झगड़ा था? चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
क्या रुपाली गांगुली संग थी निधि शाह की लड़ाई
View this post on Instagram
निधि शाह ने 'अनुपमा' सीरियल में किंजल का रोल निभाकर पॉपुलरिटी हासिल की थी। उन्होंने लीप के बाद शो छोड़ दिया था। उनके अलावा वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे, समर का किरदार निभाने वाले पारस और अनुज का रोल प्ले करने वाले गौरव खन्ना भी इस सीरियल को छोड़ चुके हैं। कई बार खबरें आईं कि रुपाली गांगुली और मेकर्स के साथ अनबन के चलते इन सेलेब्स ने ये फैसला लिया। इनमें से कुछ न शो छोड़ने के बाद रुपाली पर निशाना भी साधा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब किंजल यानी निधि शाह से पूछा गया कि क्या सेट पर टॉक्सिक माहौल है, क्या उन्होंने रुपाली गांगुली संग लड़ाई के बाद शो छोड़ा था, तो उन्होंने जवाब में कहा, "एक घर में जब बहुत लोग होते हैं..तो उनके बीच खटपट होना नॉर्ममल है...हमारे बीच भी ऐसी हल्की-फुल्की नोंकझोक हो जाती थी, पर ऐसी कोई लड़ाई नहीं थी...हर इंसान का सोचने का अपना तरीका होता है और सबके साथ हमारी सोच मैच नहीं होती है, ऐसे में बहस हो जाती थी पर कोई दुश्मनी नहीं है।"
यह भी पढ़ें- लीप के बाद क्या 'अनुपमा' में होगी गौरव खन्ना की वापसी? अनुज कपाड़िया के किरदार को लेकर एक्टर ने कही ये बात
शो के सेट पर अनबन की पहले भी आ चुकी हैं खबरें

अनुपमा के सेट पर पहले भी कई बार अनबन की खबरें आ चुकी हैं। जब पारस और सुधांशु पांडे ने शो छोड़ा था, तब भी घुमा-फिराकर कई बातें कहीं गई थीं। पारस ने ये भी कहा था कि वो चाहते थे कि उनका ट्रैक आगे बढ़े, लेकिन किसी ने इसे अचानक खत्म करवा दिया। उस समय पर पारस और रुपाली के बीच लड़ाई की खबरें जोरों पर थीं। निधि ने भी शो छोड़ते वक्त कहा था कि वो शो में झगड़ों से थक चुकी थीं, हालांकि जब उनसे पूछा गया था कि वो किसके बारे में बात कर रही हैं, तो सुधांशु ने जवाब दिया था, "कोई तो था सेट पर...।" इसके बाद उनसे पूछा गया था कि क्या रुपाली के साथ काम करना सही नहीं है, तो निधि ने कहा था, "नहीं, ऐसा नहीं है...वो अच्छी एक्ट्रेस हैं...।'' इस पर सुधांशु और पारस हंस पड़े थे।
यह भी पढ़ें- क्या 'अनुपमा' की इस एक्ट्रेस संग था बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना का अफेयर? सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
'अनुपमा' सीरियल से कई पुराने चेहरे विदा ले चुके हैं और पिछले कुछ हफ्तों से शो की टीआरपी भी गिरती जा रही है। हालांकि, मेकर्स अब कुछ नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, ऐसे में देखना होगा कि क्या ये सीरियल फिर टीआरपी लिस्ट में टॉप कर पाता है या नहीं? अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar, Instagram/Nidhi Shah
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।