मई के आखिरी हफ्ते में मनोरंजन का ओवरडोज, नोट कर लें OTT पर आने वाली इन 5 नई फिल्मों के नाम

मई का यह आखिरी हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होने वाला है। डिजिटल स्क्रीन्स पर आपका भरपूर मनोरंजन होने वाला है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सस्पेंस, एक्शन, थ्रिलर, सुपरहीरो ड्रामा और कॉमेडी का एक बेहतरीन ओरिजिनल मिक्चर देखने को मिलेगा। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस हफ्ते आप ओटीटी पर क्या देख सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
जेटली (Jetlee) -25 मई
एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर यह एक तेलुगु भाषा की बेहतरीन फिल्म है। रितेश राणा ने इसे निर्देशित किया है और सत्या अभिनीत यह फिल्म कोच्चि जा रही एक फ्लाइट और एक रहस्यमयी अतीत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आपको हंसाती है।

ब्रदर्स एंड सिस्टर्स (Brothers & Sisters) - 27 मई
फैमिली रिश्तों और ड्रामा आधारित यह सीरीज उन लोगों के लिए बेस्ट है जो फैमिली एंटरटेनमेंट पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें - Crime Series on OTT: सस्पेंस और थ्रिलर से हो गई हैं बोर? रोंगटे खड़े कर देंगी ये 5 बेस्ट मर्डर मिस्ट्री सीरीज
किजिन्स एंड कल्याणम (Cousins & Kalyanam) - 29 मई
शादी-ब्याह के माहौल, नोकझोंक और मजेदार ताने-बाने से बुनी यह फिल्म इस समर सीजन में आपको एक हल्का-फुल्का और बजट-फ्रेंडली एंटरटेनमेंट देगी।

स्पाइडर नोयर सीजन 1 (Spider-Noir Season 1) - 27 मई
मार्वल कॉमिक्स के दीवानों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज लेकर आया है। निकोलस केज स्टारर यह लाइव-एक्शन सुपरहीरो सीरीज 1930 के दशक के न्यूयॉर्क की जमीन पर बनी है।
अ गुड गर्ल्स गाइड टू मर्डर सीजन 2 (A Good Girl's Guide to Murder Season 2) - 27 मई
अगर आप मर्डर मिस्ट्री और जटिल क्राइम इन्वेस्टिगेशन देखने के शौकीन हैं, तो जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रहा यह शो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। पहले सीजन की जबर्दस्त सफलता के बाद, इस बार मिस्ट्री का स्तर और अधिक साइकोलॉजिकल और डार्क होने वाला है।
इसे भी पढ़ें - YRKKH Spoiler: बिखर जाएगी अभीरा की दुनिया, अरमान की जिंदगी में आएगा बड़ा तूफान; क्या होगी नए सीजन की शुरुआत?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।