Wed Sep 30, 2026 | Updated 08:06 PM IST

Mini Mathur बनीं Alliance की विनर, अली गोनी को हराकर जीती ट्रॉफी

मिनी माथुर Alliance के पहले सीजन की विनर बन गई हैं। ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर उन्होंने सीजन की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का कैश प्राइज अपने नाम किया।
Updated:- 2026-08-06, 14:11 IST
mini mathur wins alliance season 1 beats aly goni to lift trophy

कुणाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' को इस सीजन का विनर मिल गया है। 6 हफ्तों तक चले इस रियलिटी शो को मिनी माथुर ने जीत लिया है। ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को पछाड़कर मिनी ने सीजन की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का कैश प्राइज अपने नाम किया। एक्ट्रेस और फिल्ममेकर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर शुरू से ही एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर नजर आ रही थीं और अब फाइनली वह इस सीजन की विनर बन गई हैं।

मिनी माथुर बनीं 'अलायंस' की विनर

मिनी माथुर ने अपना पहला रियलिटी शो जीत लिया है। अली गोनी फर्स्ट रनर-अप और रूही दोसानी सेकेंड रनर-अप रहे। अली इस हफ्ते 'एस ऑफ द वीक' थे। ऐसे में वह शो के पहले फाइनलिस्ट हने थे। इसके बाद बाकी कंटेस्टेंट्स रूही दोसानी, मिनी माथुर, नीति टेलर और कुशाल टंडन में फाइनलिस्ट बनने के लिए मुकाबला हुआ और सेमीफाइनल में कुशाल टंडन और नीति टेलर हार गए और रूही और मिनी फाइनलिस्ट बनीं और आज (6 अगस्त) को शो के फिनाले में मिनी माथुर इस शो की विनर बनीं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Banijay Asia (@banijayasia)

यह भी पढ़ें- सलमान खान ने खोले सोहेल-सीमा के तलाक के राज, बोले- मेरे भाई ने बहुत कुछ सहा...

जीत के बाद मिनी माथुर ने कही यह बात

जीत के बाद मिनी माथुर काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला रियलिटी शो है और इन छह हफ्तों में उन्होंने एक पूरी जिंदगी जी है, क्योंकि उन्होंने कभी ऐसे किसी शो में हिस्सा नहीं लिया था। मिनी ने यह भी कहा कि शो की शुरुआत में उन्हें नहीं लगा था कि वह एक हफ्ते से भी ज्यादा टिक पाएंगी। हालांकि, धीरे-धीरे उन्हें शो, अपने गेम और बाकी कंटेस्टेंट्स से प्यार हो गया और उनका सफर आगे बढ़ा। उन्होंने यह भी कहा कि वो उम्मीद करती हैं कि उनके सफर और उनकी जीत से महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी। मिनी ने कहा कि अब मुझे अपनी सीमाओं को पुश करने की हिम्मत मिली है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Banijay Asia (@banijayasia)

यह भी पढ़ें- श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप 2' की विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।