सलमान खान ने खोले सोहेल-सीमा के तलाक के राज, बोले- मेरे भाई ने बहुत कुछ सहा...

सलमान खान के भाई सोहेल खान इन दिनों 'द अलांयस' का हिस्सा हैं। हाल ही में सलमान खान उनसे मिलने शो में पहुंचे और उनकी एंट्री ने शो में धमाल मचा दिया। उन्होंने न केवल 'लॉक अप 2' के होस्ट रितेश देशमुख पर तंज कसा, बल्कि सोहेल खान की पर्सनल लाइफ पर भी बात की। सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी इस शो का हिस्सा थीं। शो में एक्स-वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर सोहेल खान काफी भावुक नजर आए थे। उन्होंने यह भी कहा था अगर उन दोनों के बीच कुछ भी गलत हुआ होगा, तो उसकी जिम्मेदारी वो लेते हैं। हालांकि, अब सलमान खान ने इस पूरे मुद्दे पर पर अपने भाई का सपोर्ट किया है और कहा है कि सोहेल ने काफी कुछ सहा है। चलिए आपको बताते हैं कि सलमान खान ने क्या कहा है?
सीमा-सोहेल के तलाक पर सलमान खान ने कही यह बात
सलमान खान 'अलायंस' शो के फिनाले वीक में सोहेल खान से मिलने पहुंचे। उन्होंने सोहेल से पूछा, "तुम अभी भी सीमा की सुन रहे हो...बोलना चाहिए या नहीं बोलना चाहिए...बोलना चाहिए। मेरे प्यारे भाई ने तलाक का सारा ब्लेम अपने ऊपर ले लिया, लेकिन एक भाई के तौर पर मुझे पता है कि उनसे कितनी कोशिश की थी...हमने देखा है कि वो इमोशनली कितना कुछ सह रहा था...उसने रिश्ता बचाने की बहुत कोशिश की थी।" बता दें कि सलमान खान की इन बातों पर सोहेल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान संग रिश्ते पर की खुलकर बात, बोलीं 'हम नहीं हैं एक दूसरे के दुश्मन'
सोहेल खान ने तलाक के बारे में कही थी यह बात
रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। उस समय सोहेल ने कहा था कि उन्होंने सीमा के साथ अपनी जिंदगी के 25 साल बिताए हैं। अगर उनके रिश्ते में कभी कोई गलती हुई होगी, तो वो उनकी तरफ से हुई होगी। एक अन्य एपिसोड में भी सोहेल खान ने अपने तलाक पर बात करते हुए कहा था, "उस वक्त मेरा काम ठीक नहीं चल रहा था...मैं सही मेंटल स्टेट में नहीं था और शायद मैंने उस इंसान को खो दिया, जिससे मैं सच्चा प्यार करता था।" बता दें कि सोहेल खान ने घर से भागकर साल 1998 में सीमा से शादी की थी। दोनों के दो बेटे निर्वाण और योहान हैं। साल 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें- बचपन में Sexual Abuse का शिकार हुए थे सोहेल खान, 'अलायंस' में किया खुलासा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।