स्टॉक मार्केट के पीछे की कहानियां जानने में है दिलचस्पी? ओटीटी पर देख सकती हैं शेयर बाजार पर बनी ये फिल्में

Financial Based Thriller Movies: आज के समय अपने पैसों को अलग-अलग जगह पर इन्वेस्ट करते हैं ताकि उन्हें अच्छी ऑर्निंग हो। वर्तमान में इंवेस्टमेंट का अच्छा सोर्स शेयर मार्केट है, जहां अधिकतर लोग अपनी सैलरी का कुछ पैसा निकालकर शेयर में इन्वेस्ट करते हैं। स्टॉक मार्केट के शेयर को खरीदने और बेचने में कुछ इतने अनुभवी होते हैं कि उन्हें हर काम से बेहतर यह काम लगता है। दरअसल इस मार्केट में पैसे इन्वेस्ट करने के लिए हुनर और इंटरेस्ट के अलावा शेयर बाजार को समझने की खास जरूरत होती है। इसके लिए कई बार लोग स्टॉक मार्केट पर आधारित फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं। अगर आप भी वित्तीय बाजार पर बेस्ड फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो यहां हम कुछ ऐसी मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं।
'इनसाइड जॉब'
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'इनसाइड जॉ'ब ग्लोबल इकोनॉमी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री है। इस फिल्म में शेयर मार्केट की गणित के बारे में बताया गया है। 'इनसाइड जॉब' फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह से बिजनेस वर्ल्ड प्रभावित होता है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
'स्कैम-1992'
हंसल मेहता के डायरेक्शन में तैयार वेब सीरीज स्कैम-1992 रियल स्टोरी पर आधारित है। स्कैम-1992 में इंडियन स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की कहानी के बारे में दिखाया गया है। इस सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सोनी लिव पर देख सकते हैं। इसमें प्रतीक गांधी, श्रेया धनवंतरी, अंजली बरोट, निखिल द्विवेदी, मामिक सिंह, ललित परीमू और रजत कपूर ने काम किया है।
'गफ्ला'
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म गफ्ला में मिडिल क्लास फैमिली की कहानी दिखाई गई है, जो स्टॉक मार्केट में कदम रखता है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन पर देख सकते हैं। गफ्ला में विनोद शेरावत, पूर्वा पराग, श्रुति उल्फत और शक्ति सिंह ने काम किया है।
'लकी भास्कर'
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म लकी भास्कर रिलीज हुई। 'लकी बखसर' स्टॉक मार्केट पर आधारित है, जिसमें नौकरी से दुखी बैंकर स्टॉक मार्केट शेयर में पैसे लगाने का काम शुरू कर देता है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-IMDB
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।