OTT Release This Week (January 13 To19, 2025): Unstoppable से लेकर Paatal Lok season 2 तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

New OTT Release From 13 To 19 January: अपनी रोजाना की बोरिंग लाइफ से निकलने के लिए लोग आजकल ओटीटी सीरीज और फिल्में ज्यादा देखने लगे हैं। फिल्मों के शौकीन लोग आजकल सिनेमाघरों से ज्यादा घर बैठे ओटीटी सीरीज और फिल्में देखने ज्यादा पसंद करते हैं। घर बैठे ही अपने पसंद की फिल्में देखने का मजा ही कुछ और है। अगर आप भी ओटीटी सीरीज और फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली धमाकेदार सीरीज और फिल्मों पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए। इस पूरे हफ्ते आपको एंटरटेंमेंट का फुल डोज मिलने वाला है। इस वीक में पाताल लोक 2 से लेकर अनस्टॉपेबल तक कई बड़ी सीरीज और फिल्में आपका मूड ठीक करने आने वाली हैं। आइए जानें, 13 से19 जनवरी के बीच कौन-सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं?
यह भी देखें- इस एक सीन के लिए शाहरुख खान ने लगाया था ऐसा आइडिया, तारीफ में डायरेक्टर बोले 'उनका दिमाग चलता रहता है'
द रोशन्स
बॉलीवुड इंडस्ट्री की नामी फैमिली यानी की रोशन फैमिली पर बनी ये डॉक्युमेंट्री-सीरीज नेटफ्लिक्स पर 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस डॉक्युमेंट्री-सीरीज में रोशन फैमिली का पूरा इतिहास देखने को मिलने वाला है। साथ ही इस फैमिली के कौन-से लोग इस इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुके हैं, इसके बारे में भी जानने को मिलने वाला है।
आई वांट टू टॉक
अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर तो ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन ओटीटी पर इसका क्या असर होता है, ये देखने वाली बात है। अभिषेक की ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
पाताल लोक 2
जयदीप अहलावत की मोस्ट अवेटेड सीरीज में से एक पाताल लोक 2 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसका पहला सीजन काफी पसंद किया गया था। ऐसे में फैंस को सीजन 2 से भी बहुत उम्मीदें हैं।
पावर ऑफ पांच
साइंटिफिक-फिक्शन पावर ऑफ पांच एक दोस्तों के ग्रुप की कहानी पर आधारित है। कहानी में दोस्तों के इस ग्रुप के पास सुपरपावर हैं, जिसके बारे में पता चलते ही उन सभी की लाइफ पूरी तरह बदल जाती है।
अनस्टॉपेबल
ये एक बायोपिक है, जो आपका दिल जीत लेगी। ये एंथनी रॉबल्स की कहानी है, जो एक पैर वाली कुश्ती के चैंपियन होते हैं। इस कहानी को देखने के बाद आप भी इमोशनल जरूर हो जाएंगे। इसे आप 16 जनवरी को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
यह भी देखें- पड़ोसी मुल्क में क्यों बैन हुई Kangana Ranaut की फिल्म Emergency? रिलीज से पहले मेकर्स को लगा बड़ा झटका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:IMDb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।