भारत सरकार ने क्यों ब्लॉक किए ये 18 OTT प्लेटफार्म?

भारत सरकार ने कुछ ओटीटी प्लेटफार्म को बंद करने का फैसला किया है। इस लिस्ट में करीब 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म शामिल हैं । बता दें कि देशभर में ओटीटी प्लेटफॉर्म की 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स, 57 सोशल मीडिया हैंडल को भी बैन किया गया है। यह फैसला डिजिटल कंटेंट इंटीग्रिटी को प्रोटेक्ट करने के लिए लिया गया है।
भारत सरकार ने क्यों ब्लॉक किए ये प्लेटफार्म
यह कार्रवाई 14 मार्च, 2024 को दिल्ली के प्रेस सूचना ब्यूरो की एक ऑफिशियल घोषणा के बाद सामने आई है । अनुराग ठाकुर ने कहा था कि इन वेबसाइट को लंबे समय से ट्रैक किया जा रहा है। इन वेबसाइट पर लंबे समय से अश्लील वेब सीरीज और फिल्में दिखाई जा रही थीं । सरकार की तरफ से कई बार चेतावनी देने के बाद भी इन साइट पर अश्लील वेब सीरीज और फिल्में आ रही थीं ।
अश्लील कंटेंट के कारण बंद किया प्लेटफार्म
Ministry of I&B blocks 18 OTT platforms for obscene and vulgar content after multiple warnings; 19 websites, 10 apps, 57 social media handles of OTT platforms blocked nationwide, says the government. pic.twitter.com/03ojj3YEiF
— ANI (@ANI) March 14, 2024
सरकार ने यह फैसला आईटी अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम सहित कई कानूनों के लगातार उल्लंघन के बाद लिया है। इस कॉन्टेंट को आईटी अधिनियम की धारा 67 और 67A, ईपीसी की धारा 292 और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1986 की धारा 4 का उल्लंघन माना गया। इसके बाद, सरकार ने फाइनली इन ऐप को बंद करने का फैसला किया है।
इसे भी पढ़ें- myScheme वेबसाइट पर ही ऐसे पा सकते हैं सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी
एएनआई ने शेयर की जानकारी
भारत सरकार ने यह फैसला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की कानूनी विशेषज्ञ और एक्सपर्ट कमेटी से बात करने के बाद लिया है। एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी शेयर की है। इस लिस्ट में उन ओटीटी प्लेटफॉर्म, ऐप, वेबसाइट्स के नाम शामिल हैं जिन्हें आज भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने बैन किया है।
इसे भी पढ़ें- भारत सरकार के ये ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स आपको मिलेंगे बिल्कुल फ्री
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।