क्या श्रेया कालरा की वजह से टूटा था शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का रिश्ता? Lock Upp 2 में सामने आया सच

रियलिटी शो 'लॉक अप' की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा का कई कंटेस्टेंट के साथ झगड़ा हो चुका है। शो में उनकी और शिवांगी की समीकरण भी काफी उलझी हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे दावे भी किए जा रहे थे कि दोनों के बीच पहले से कोई अनबन है, जिसके बारे में वो शो में बात नहीं कर रहे हैं। अब हाल ही में एक एपिसोड में श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे से शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के रिश्ते के बारे में बात करती नजर आई हैं। एक वक्त पर इन दोनों की डेटिंग के चर्चे काफी आम थे। श्रेया ने कहा है कि जब कुशाल और शिवांगी रिश्ते में थे, तब कुशाल ने उन्हें मैसेज किया था। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या श्रेया की वजह से कुशाल और शिवांगी का रिश्ता टूटा था, चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
श्रेया ने शिवांगी और कुशाल को लेकर किए चौंकाने वाले दावे
'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड से श्रेया की एक क्लिप सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। इसमें वो शिल्पा से शिवांगी के बार में बात करती नजर आ रही हैं।
This Shreya is accusing Shivangi & Kushal such Attention seeker 😡👎 #ShivangiJoshi #KushalTandon #Lockupp2 pic.twitter.com/kk3mUnJNGl
— Hina_khanfc (@Hinakhanfc24) July 9, 2026
उन्होंने कहा, "मैंने उसके सीरियल का एक प्रोमो शूट किया था...जिसमें उसका को-आर्टिस्ट..हीरो उसके सीरियल का (श्रेया ने कुशाल का नाम नहीं लिया लेकिन होंठ हिलाकर इशारा किया) उसने शूट के बाद मुझे मैसेज किया...मैं उस वक्त किसी को डेट कर रही थी...तब उधर (कुशाल और शिवांगी के बीच) कुछ था..मुझे नहीं पता था, तो उसने मुझे मैसेज किया कि तुम्हारा प्रोफाइल देख रहा था...तुम्हें ये करना चाहिए था...मेरे तब काफी ज्यादा फॉलोअर्स थे। वो मुझसे बात करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैंने बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ाई। शिवांगी और मैं सेट पर मिले, तो शिवांगी ने मुझे कहा कि उसने मुझे तुम्हारे बारे में बताया था कि तुमने उसे मैसेज किया था...तो मैंने कहा कि उसने मुझे पहला मैसेज किया था और इसके बाद शिवांगी को मैंने पूरी चैट पढ़वा दी।"
यह भी पढ़ें- 'कोई लड़की ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी', श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा को लेकर किए चौंकाने वाले दावे; भड़के फैंस
क्या इस वजह से हुआ था कुशाल और शिवांगी का ब्रेकअप?

श्रेया ने शिल्पा से ये भी कहा कि चैट पढ़कर शिवांगी रोने लगी थीं और उसके कुछ महीने बाद उस शख्स ने स्टोरी पोस्ट करके कहा था कि दोनों अलग हो गए हैं। श्रेया ने सीधे तौर पर कुशाल का नाम नहीं लिया, लेकिन कहते हैं न कि पब्लिक सब जानती है, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत इस इशारे को समझ लिया। बता दें कि कुशाल और शिवांगी साथ में 'बरसातें' शो में नजर आए थे और उस वक्त दोनों की डेटिंग की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। शिवांगी फिलहाल 'लॉक अप 2' में और कुशाल टंडन 'अलायंस' में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- क्या Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां? पहले भी आ चुकी हैं लिंकअप की खबरें
श्रेया कालरा के इस खुलासे से ऑडियंस को हैरान कर दिया है। अब देखना होगा कि जब शिवांगी तक यह बात पहुंचेगी, तो वो क्या रिएक्शन देंगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।