'कोई लड़की ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी', श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा को लेकर किए चौंकाने वाले दावे; भड़के फैंस

Lock Upp 2 में प्रीमियर के साथ ही हाई-वोल्टेज ड्रामा हो रहा है। हर आने वाले एपिसोड के साथ शो का पारा चढ़ता जा रहा है। हर्षद चोपड़ा जहां धीरे-धीरे फैंस और शो के होस्ट के फेवरेट बनते जा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें 'पूकी चोपड़ा' का टैग मिल गया है, वहीं श्रेया कालरा का बर्ताव काफी लोगों को इरिटेटिंग लग रहा है। श्रेया कालरा ने हाल ही के एक एपिसोड में आकांक्षा चमोला की सेक्शुएलिटी पर सवाल उठाए थे और अब लेटेस्ट एपिसोड में वो हर्षद और शिवांगी को लेकर कुछ ऐसा कहती नजर आई हैं, जिसके चलते दोनों के फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लिया है और सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हर्षद की शादी को लेकर भी उन्होंने ऐसा कमेंट किया है, जो उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा को लेकर क्या कहा?
Lock Upp 2 की एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें श्रेया, माधुरी से बात करते हुए हर्षद चोपड़ा के बारे में कई चौंकाने वाले दावे किए। उन्होंने कहा कि हर्षद घमंडी हैं और इसलिए उनकी शादी नहीं हो रही है। भला ऐसे लड़के से कौन लड़की शादी करना चाहेगी
View this post on Instagram
इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि हर्षद और शिवांगी अपना करियर रिवाइव (फिर से संवारने) आए हैं, क्योंकि बाहर उन्हें कोई काम नहीं दे रहा है। दोनों का पिछला शो पूरी तरह फ्लॉप था और इसलिए अब ये यहां आए हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस जता रहे हैं नाराजगी
श्रेया के इस कमेंट को लेकर हर्षद और शिवांगी के फैंस सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि शिवांगी और हर्षद दोनों की टीवी इंडस्ट्री के पुराने और मंझे हुए कलाकार हैं और कई हिट शोज दे चुके हैं, ऐसे में उनके काम पर सवाल उठाना बिल्कुल गलत है। एक यूजर ने लिखा कि श्रेया ने जिस तरह हर्षद की शादी को लेकर कमेंट किया, वो काफी पर्सनल था और इस तरह की बातें करना उनकी क्लास दिखाता है।
यह भी पढ़ें- 'गलती हो जाती है', शादी में बेवफाई को लेकर Lock Upp 2 में राम कपूर का बयान वायरल; भड़कीं आकांक्षा चमोला
राजीव अदातिया ने किया शिवांगी जोशी को सपोर्ट

बिग बॉस फेम और एक्टर राजीव अदातिया ने शिवांगी जोशी को सपोर्ट किया है और श्रेया कालरा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा, "शिवांगी जोशी एक फ्लॉप एक्टर है जो करियर को रिवाइव करने आई है...तू है कौन...तुझे कोई नहीं जानता है, तूने जितने हॉट डिनर नहीं किए होंगे, शिवांगी ने उससे ज्यादा हिट शोज दिए हैं।" उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में और भी काफी कुछ लिखा और श्रेया की बात को पूरी तरह गलत ठहराया।
यह भी पढ़ें- गौरव खन्ना ने पहली बार आकांक्षा संग तलाक की खबरों पर किया रिएक्ट, बोले- वो मेरी बीवी है यार
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Netflix
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।