'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी को सामने देखकर नॉइना फिर चलेगी नई चाल, नए ट्विस्ट देखकर घूमा फैंस का दिमाग; बोले ये सीरियल है या सर्कस...

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 6 साल का लीप आ चुका है। लीप से पहले और बाद में आने वाले शॉकिंग ट्विस्ट्स फैंस को हैरान कर रहे हैं। लीप से पहले मिहिर और तुलसी अलग हो चुके थे और अब इन दोनों का दोबारा आमना-सामना होने वाला है। शो के सरप्राइजिंग ट्विस्ट ने फैंस का दिमाग घुमाकर रख दिया है और इसे लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं।
Updated:- 2025-12-23, 17:47 IST
image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। दरअसल शो में 6 सालों का लीप आया है और लीप से पहले और इसके बाद लगातार कहानी में ट्विस्ट आ रहे हैं। जहां मिहिर और तुलसी अलग हो चुके हैं, वहीं शांति निकेतन में अब नॉइना, विरानी परिवार के साथ नजर आ रही हैं। सीरियल में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां कुछ चीजें फैंस को एक्साइटिंग लग रही हैं, वहीं कई चीजों को देखकर यूजर्स का दिमाग घूम रहा है और वो सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इधर नए प्रोमो में दिखाया गया है कि जल्द ही मिहिर, तुलसी और नॉइना का आमना-सामना होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो नॉइना नई चाल चलने के लिए भी तैयार हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सीरियल में क्या नए ट्विस्ट आने हैं और लीप के बाद क्या कुछ ऐसा हुआ है जिसे लेकर फैंस सोशल मीडिया पर अपनी राय रख रहे हैं।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में होगा तुलसी और मिहिर का आमना-सामना

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लीप के बाद तुलसी जहां गुजरात में रह रही हैं, वहीं मिहिर और विरानी परिवार मुंबई में शांति निकेतन में है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि विरानी परिवार में सभी एक-दूसरे के खिलाफ हैं और तुलसी के जाते ही पूरा परिवार बिखर गया है और बिजनेस में भी नुकसान हो रहा है। इधर नॉइना को तुलसी और मिहिर के तलाक का इंतजार है, लेकिन तुलसी के डिवोर्स केस की किसी भी तारीख पर न आने के कारण तलाक नहीं मिल पा रहा है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि नॉइना और मिहिर का तुलसी से आमना-सामना होगा। प्रोमो को ध्यान से देखें तो ऐसा लग रहा है कि नॉइना, तुलसी को देख लेगी लेकिन मिहिर और तुलसी शायद इतनी जल्दी एक-दूसरे से नहीं मिल पाएंगे।

नॉइना चलेगी नई चाल

रिपोर्ट्स की मानें तो नॉइना अब नई चाल चलने वाली है। वो मिहिर और तुलसी को अलग करने के लिए नए पैंतरे अपनाएगी और तुलसी से मिलकर मिहिर को तलाक देने की बात कहेगी। सीरियल में इन दिनों स्वाति शर्मा की भी एंट्री हुई है। स्वाति का कैरेक्टर तुलसी के साथ रह रहा है और उम्मीद है कि आगे चलकर कहानी में कई और नए मोड़ आएंगे।

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में अलग हो जाएंगे तुलसी-मिहिर, कहानी में होंगे 3 बड़े बदलाव; इन बातों के चलते शो को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर मच चुका है बवाल

सोशल मीडिया पर कंफ्यूज हो रहे हैं फैंस

लीप के बाद सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में काफी कुछ बदल चुका है। जहां परी और रणविजय के बीच झगड़े हो रहे हैं और यूजर्स कह रहे हैं कि फाइनली परी को तुलसी की बातें न सुनने का रिजल्ट मिल रहा है। वहीं कई ट्विस्ट फैंस से हजम नहीं हो रहे हैं। इन्हीं में से एक ट्विस्ट ऋतिक और मिताली की शादी भी है, जिसे फैंस बिल्कुल नहीं समझ पा रहे हैं। इसके अलावा मिहिर जिस कटाक्ष भरे अंदाज में नॉइना से बात कर रहा है, वो भी ऑडियंस को पसंद आ रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि मिहिर को अपनी गलती का पछतावा नहीं है और यह गलत है।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान

 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में लीप के बाद लगातार ट्विस्ट्स आ रहे हैं। अब देखना होगा कि टीआरपी चार्ट पर अपनी जगह बनाए रखने में ये शो कामयाब रहता है या नहीं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।