'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर-तुलसी के रास्ते अलग हो चुके हैं और सीरियल में अब 6 साल का लीप आने वाला है। इसके बाद कहानी में कई बदलाव होंगे। इन दिनों शो की कहानी और ट्विस्ट्स को लेकर फैंस अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। इसी बीच लीप के बाद कुछ ऐसा होगा कि शांति निकेतन की नींव हिल जाएगी। 
Updated:- 2025-12-18, 15:42 IST
image

एकता कपूर के फेमस डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में तुलसी और मिहिर के रास्ते जुदा चुके हैं। करंट ट्रैक में मिहिर ने तुलसी को दोबारा धोखा दिया है और तुलसी के सामने मिहिर और नॉइना के रिश्ते का सच आ गया है। इसके बाद तुलसी घर छोड़ने जाने का फैसला ले लेती है। शो में 6 साल का लीप आने वाला है और लीप के बाद कई बड़े ट्विस्ट भई आने वाले हैं। हाल ही के एपिसोड में दिखाया कि वृंदा और अंगद तुलसी को अपने साथ चॉल में ले आए हैं। सीरियल में आ रहे इन ट्विस्ट्स पर फैंस अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं और मिहिर के किरदार को इन दिनों काफी भला-बुरा भी कहा जा रहा है। मिहिर का किरदार निभाने वाले अमर उपाध्याय ने इसे लेकर रिएक्ट किया है और लीप के बारे में बात की है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है और कैसे तुलसी के जाते ही विरानी परिवार की नींव हिलने वाली है?

तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Suchanti (@imrohitsuchanti)

लीप से पहले तुलसी, विरानी परिवार से अलग हो चुकी हैं और वो अब अंदर और वृंदा के साथ रह रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 6 साल बाद सीरियल में कई बड़े बदलाव आएंगे। तुलसी के घर छोड़ने के बाद विरानी परिवार की नींव पूरी तरह हिल जाएगी। जहां एक तरफ तुलसी अपना नया बिजनेस शुरू कर देगी, वहीं दूसरी तरफ गायत्री और नॉइना, मिहिर के बिजनेस की कमान अपने हाथ में ले लेंगे और विरानी परिवार का बिजनेस ठप्प होने लगेगा। बताया जा रहा है कि तुलसी के जाते ही विरानी परिवार में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिलेगी और इधर तुलसी अपने पैरों पर खड़ी होकर सभी के लिए मिसाल बनेगी। नॉइना शांति निकेतन में ही रहने लगेगी हालांकि, परिवार के लोग उसे तुलसी की जगह नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें- क्या बंद होने वाला है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'? स्मृति ईरानी के शो छोड़ने की खबरों पर फैंस के बीच मचा हंगामा, हितेन तेजवानी ने तोड़ी चुप्पी

लीप के बारे में अमर उपाध्याय ने कही ये बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Suchanti (@imrohitsuchanti)

सीरियल में लीप के बाद कई पुराने किरदारों की एंट्री हो सकती है, तो कई कैरेक्टर्स शो छोड़कर जा सकते हैं। शो में मिहिर विरानी का किरदार निभाने वाले अमर उपाध्याय ने इस बारे में बात की। उन्होंने मिहिर के सफर को लेकर कहा कि ये वक्त एक आर्टिस्ट के तौर पर उनके लिए काफी मुश्किल है। उन्होंने साफ किया कि आने वाले एपिसोड्स काफी दिलचस्प होने वाले हैं, लेकिन मिहिर के किरदार के लिए ये फेज मुश्किल से भरा है क्योंकि तुलसी को धोखा देने का बोझ उसके कंधों पर है। एक बार फिर मिहिर ने तुलसी के प्यार और भरोसे को तोड़ दिया है। अमर ने यह भी कहा कि शांतिनिकेतन में लीप के बाद कदम रखना बहुत मुश्किल था क्योंकि तुलसी के बिना हर तरफ शांति थी और ये दिल तोड़ने वाला था।


यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में अलग हो जाएंगे तुलसी-मिहिर, कहानी में होंगे 3 बड़े बदलाव; इन बातों के चलते शो को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर मच चुका है बवाल

 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। प्रोमो की मानें तो इस शुक्रवार से लीप के बाद की कहानी दिखाई जाएगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।