Koffee With Karan Season 9: हेल्थ इंजरी से लेकर पिता बनने तक, सलमान खान ने किन मुद्दों पर की बात? जानें
-1791992909398.webp)
Koffee With Karan Season 9 Salman Khan Interview: करण जौहर का मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण' का नौवें सीजन आ गया है। हाल ही में इसका प्रीमियर एपिसोड जारी किया गया है। इस प्रीमियर एपिसोड को देखने के बाद अब लोगों के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही हैं। इस प्रीमियर एपिसोड में कारन के साथ बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान दिखे हैं। शो की शुरुआत करते हुए सलमान खान ने अपनी जिंदगी, गिरती सेहत, सोशल मीडिया ट्रोलिंग, अकेलेपन और यहां तक कि बच्चे पैदा करने के प्लान पर कुछ ऐसी बातें कही हैं, जो अब हर तरफ चर्चा का कारण बन गई है।
प्रीमियर एपिसोड में करण के साथ बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान
61 साल की उम्र में भी अपनी बॉडी मेंटेन करने के पीछे के दर्द को बयां करते हुए भाईजान ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि इस खास बातचीत के दौरान सलमान खान ने अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर क्या-क्या बड़े राज खोले।
बिग बॉस 20 का शर्टलेस मोमेंट और बॉडी ट्रोलिंग पर बोले सलमान
सलमान खान से 'बिग बॉस 20' में जब बॉडी ट्रोलिंग से परेशान होकर गुस्से में अपनी शर्ट उतार दी थी, उसपर करण जौहर ने इसका कारण पूछा। सलमान खान ने इसका हंसते हुए जवाब दिया और कहां सोशल मीडिया पर अपने शरीर को लेकर हो रही खिंचाई से वे थोड़े परेशान जरूर थे, लेकिन उन्होंने माना कि प्रशंसकों को हमेशा शर्टलेस लुक में देखने की आदत रही है, ऐसे में अनफिट दिखना फैंस के साथ अन्याय जैसा था। यही नहीं करण जौहर ने याद दिलाया कि 'मैने प्यार किया', 'वांटेड' और 'दबंग' जैसी कई फिल्मों में सलमान ने शर्टलेस हीरो और जिम कल्चर टको बढ़ावा दिया था।
फिटनेस पर सलमान ने कही ये बात
61 साल की उम्र में खुद को फिट रखने पर सलमान ने कहा कि इसके पीछे कड़ी मेहनत और कई तरह की डाइटिंग शामिल हैं। उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल से बुरी आदतों को पूरी तरह दूर कर दिया है।
फिल्म सुल्तान के दौरान हुई इंजरी पर सलमान का रिएक्शन
अपनी पुरानी चोटों पर बात करते हुए सलमान खान ने बताया कि फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के बाद से उनके घुटने, कंधे और पीठ में गंभीर चोटें आईं। उन्हें हर्निया, ट्राइजर्मिनल न्यूराल्जिया और एन्यूरिज्म जैसी गंभीर बीमारियों का सामना भी करना पड़ा। उन्होंने साफ कहा कि बीमारियों का हवाला देकर वे अपने अनफिट दिखने का बचाव नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'अपने आप को बहुत खूबसूरत समझती है...', जब सलमान खान ने ऐश्वर्या राय पर कसा था तंज, इस वजह से बढ़ने लगी थीं दूरियां
शादी, अकेलेपन और पिता बनने पर सलमान खान का रिएक्शन
करण जौहर ने जब सलमान से उनकी पर्सनल लाइफ और अकेलेपन पर सवाल किया, तो उन्होंने 13 साल पुराने अपने वायरल बयान पर हंसते हुए कहा कि वह सिर्फ निजी जिंदगी पर उठने वाले सवालों को टालने का एक तरीका था। उनके पिता सलीम खान ने बचपन से ही उन्हें सिखाया है कि बेडरूम की बातें कभी घर के लिविंग रूम या देश के सामने नहीं आनी चाहिए।
सलमान खान का अकेलापन
अकेलेपन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंसान सबसे ज्यादा अकेला तब होता है, जब कोई उसके साथ न रहना चाहे, लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं है, वे अपनी मर्जी से अकेले हैं और अपनी लाइफ से पूरी तरह खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे जिंदगी के किसी न किसी मोड़ पर पिता जरूर बनेंगे। उन्होंने करण जौहर की सरोगेसी के जरिए पिता बनने की तारीफ की और कहा कि उनके घर में भी बच्चे जरूर आएंगे।
यह भी पढ़ें- सलमान खान ने करवाया था गैर कानूनी हेयर ट्रीटमेंट? प्रोड्यूसर ने किया बड़ा दावा
आगामी प्रोजेक्ट्स और वर्कफ्रंट
सलमान खान के आने वाले काम की बात करें, तो वे आने वाले दिनों में फिल्म 'मातृभूमि' और 'मॉन्स्टर' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा वे इस समय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को होस्ट कर रहे हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।