'एक कॉन्ट्रैक्ट और बर्बाद हो गया पूरा करियर...', सलमान खान की हीरोइन पर भारी पड़ गई थी यह गलती, जानें अब कहां हैं 'चांदनी'?

सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में 38 साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और कई एक्ट्रेसेस के साथ उनकी जोड़ी जमी, लेकिन इसमें से कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जो ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं और एक वक्त के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। सलमान खान के साथ 90 के दशक में फिल्म 'सनम बेवफा' में एक्ट्रेस नवोदिता शर्मा नजर आई थीं। साल 1991 की इस कल्ट रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में नवोदिता ने चांदनी बनकर मानो सब पर जादू कर दिया था। यहां तक कि उनका असली नाम भूलकर लोग उन्हें चांदनी ही कहने लगे थे। सलमान खान संग एक्ट्रेस नवोदिता शर्मा का डेब्यू काफी चर्चा में रहा था। पहली ही फिल्म के बाद उनके घर के बाहर बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स की लाइन लग गई थी, जो उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन फिर एक कॉन्ट्रैक्ट ने उनका पूरा करियर खराब कर दिया। चलिए आपको बताते हैं कि आज वो कहां हैं?
एक कॉन्ट्रैक्ट ने बर्बाद कर दिया था नवोदिता शर्मा का करियर

साल 1991 में सलमान खान और नवोदिता शर्मा की फिल्म सनम बेवफा काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म के गाने आज भी काफी पॉपुलर हैं। इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो उस वक्त के लिहाज से शानदार था। फिल्म में नवोदिता शर्मा ने चांदनी बनकर सभी को दीवाना बना दिया था। उस वक्त हर बड़ा प्रोड्यूसर उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था, लेकिन उन्होंने एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था जिसकी वजह से उनके फिल्मी करियर पर ब्रेक लग गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चांदनी ने 'सनम बेवफा' के डायरेक्टर सावन कुमार के साथ तीन साल का एक एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इस वजह से वह किसी और फिल्ममेकर के साथ काम नहीं कर सकती थीं और ऐसे में वो और कोई भी प्रोजेक्ट साइन नहीं कर पाईं और इससे बड़ी परेशानी वाली बात यह रही कि सावन कुमार ने भी उन तीन सालों में नवोदिता के साथ और कोई फिल्म नहीं बनाई।
अब कहां हैं नवोदिता शर्मा?

सलमान खान की चांदनी यानी नवोदिता शर्मा इंडिया छोड़ चुकी हैं। उन्होंने अमेरिका के बिजनेसमैन सतीश शर्मा से शादी कर ली थी और वो फ्लोरिडा में हैं। वह कुछ फिल्मी प्रोजेक्ट्स में नजर आई थीं, लेकिन किसी में भी उनके करियर को वो पहचान नहीं मिल पाई। वह विदेश में अपनी डांस एकेडमी चलाती हैं और बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर लोगों को डांस सिखा रही हैं।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।