Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:49 AM IST

सलमान खान ने करवाया था गैर कानूनी हेयर ट्रीटमेंट? प्रोड्यूसर ने किया बड़ा दावा

प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भाईजान ने उस वक्त बाल उगाने के लिए एक ऐसा ट्रीटमेंट करवाया था, जो उस वक्त गैर कानूनी था।  
Updated:- 2026-07-31, 15:06 IST
Salman Khan hair treatment Shailendra Singh

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की पॉपुलरिटी कुछ ऐसी है कि उनकी एक छोटी सी झलक और उनसे जुड़ी कोई भी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने में देर नहीं लगती है। कुछ वक्त पहले जब वो स्पॉट हुए थे, तो वो काफी थके हुए और कमजोर लग रहे थे। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि वो बीमार हैं। हालांकि, भाईजान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करके इन खबरों को इशारों-इशारों में खारिज कर दिया था। अब भाईजान को लेकर प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने कुछ ऐसा कहा है, जो इस वक्त जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में दावा किया है कि सलमान खान ने बाल उगाने के लिए एक ऐसे ट्रीटमेंट की मदद ली थी, जो उस वक्त भारत में गैर कानूनी था। चलिए बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

सलमान खान ने करवाया था गैर कानूनी हेयर ट्रीटमेंट?

प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने एक पॉडकास्ट के दौरान सलमान खान के बारे में बात की। उन्होंने दावा किया कि सलमान खान ने बाल झड़ने की दिक्कत को दूर करने और बाल उगाने के लिए प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी (पीआरपी) का सहारा लिया था, जो उस वक्त भारत में गैर कानूनी थी। शैलेंद्र की मानें तो उन्होंने खुद सलमान को ये थेरेपी लेते हुए देखा था। उन्होंने बातचीत में कहा, "मैं किसी काम से सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट गया था...सलमान में एक अजीब आदत थी, वो आईने के सामने बैठकर खाना खाते थे...वो डाइनिंग टेबल पर खाना खा रहे थे और खुद को आईने में देख रहे थे। तब मैंने देखा कि वो बिरयानी खा रहे थे और एक अजीब सा दिखने वाला व्यक्ति सलमान के पास आया...उसने ग्लव्स पहने हुए थे। उसके अपनी जेब से सिरिंज निकाली और सलमान के सिर की स्किन में इंजेक्शन लगा दिया...मैं ये सब देखकर हैरान रह गया..मुझे समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है।" इसके बाद मैंने सलमान से इस बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब में कहा, "स्टार बनने की कीमत चुकानी पड़ती है भाई।"

salman khan hair treatment viral news

यह भी पढ़ें- Kumud Rane Death: कौन थीं कुमुद राणे? जिनके जाने से गम में डूबे सलमान खान, इमोशनल नजर आया पूरा खान परिवार

शैलेंद्र ने सलमान खान के बारे में कही यह बात

शैलेंद्र ने इस पॉडकास्ट में कहा कि उस दिन वो सब देखकर वह काफी हैरान रह गए थे और बाद में उन्हें पता चला था कि सलमान PRP (प्लेटलेट रिच प्लाज्मा) ट्रीटमेंट करवा रहे थे। उनकी मानें तो यह ट्रीटमेंट कई बड़े सेलेब्स करवाते हैं। बढ़ती उम्र के साथ जब बाल पतले होने लगते हैं, हेयरफॉल बढ़ जाता है और नए बाल नहीं उगते हैं, तो बालों की ग्रोथ के लिए सेलेब्स इस ट्रीटमेंट की मदद लेते हैं। इस ट्रीटमेंट में किसी भी व्यक्ति के बालों की ग्रोथ अच्छी करने के लिए उसी के ब्लड प्लाज्मा का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि यह ट्रीटमेंट उस वक्त भारत में कानूनी रूप से मान्य नहीं था। बता दें कि शैलेंद्र के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। इन दावों पर सलमान खान या उनकी टीम की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

यह भी पढ़ें- 'मम्मी पूछ रही हैं क्या हुआ?' अकेलेपन पर पोस्ट वायरल होने के बाद सलमान खान ने दी सफाई, खुद बताया सच

 

सलमान खान से जुड़ा यह दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।