TV Shows: 'कसौटी जिंदगी की' से लेकर 'बालिका वधू' तक, इन टीवी सीरियल्स के सीक्वल रहे थे फ्लॉप

भले ही आज टीवी शोज के कॉटेंट का बहुत मजाक बन रहा हो लेकिन टेलीविजन सीरियल्स एक वक्त पर घरों में एंटरटेंमेंट का सबसे अहम जरिया हुआ करते थे। खासकर, महिलाओं बीच इनकी पॉपुलरिटी बहुत थी। हालांकि, आज ओटीटी और बाकी चीजों की वजह से टीवी शोज की पॉपुलरिटी में कुछ कमी आई है। लेकिन एक वक्त वो भी था जब इन टीवी सीरियल्स के अगले एपिसोड का इंतजार ऑडियन्स को बेसब्री से रहता था।
'कहानी घर-घर की' से लेकर 'बालिका वधू' तक कई ऐसे टीवी सीरियल्स रहे हैं, जिनकी कहानी आज भी फैंस को कही न कही याद है। कुछ ऐसे टीवी सीरियल्स ऐसे भी थे, जिनकी पॉपुलरिटी और फैन बेस को देखकर इनके सीक्वल बनाए गए, लेकिन वो बुरी तरह फ्लॉप रहे। आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही सीरियल्स पर।
टीवी सीरियल 'बालिका वधू' (Balika Vadhu)

यह सीरियल जुलाई 2008 में शुरू हुआ था। हालांकि, सीरियल ऑन एयर करते वक्त मेकर्स के मन में सिर्फ 100 एपिसो़ड बनाने का विचार था। लेकिन इस सीरियल की पॉपुलरिटी को देखते हुए यह लगभग 6 सालों तक चला था। इस सीरियल को ऑडियन्स ने इतना पसंद किया था कि 2021 में इसका सीक्वल बनाया गया लेकिन इसका सीक्वल ऑडियन्स से कनेक्ट नहीं कर पाया और कुछ महीनों के अंदर ही इसे ऑफ एयर करना पड़ा।
टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' (Iss Pyar Ko Kya Naam Doon)

इस सीरियल की कहानी, खुशी और अरनव के प्यार के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। सीरियल (फेमस टीवी सीरियल्स) के मेन लीड, अरनव सिंह रायजादा यानी बरुन सोबती के सीरियल छोड़ने की वजह से इसे अचानक से बंद करना पड़ा था। उस वक्त यह सीरियल टीआरपी की लिस्ट में काफी आगे थे। इसके कुछ साल बाद इस सीरियल के सीक्वल को 'इस प्यार को क्या नाम दूं एक बार फिर...' के नाम से दोबारा बनाया गया। लेकिन इस बार इस सीरियल को ऑडियन्स का कुछ खास प्यार नहीं मिला और कुछ वक्त में ही इसे बंद कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- 90 के दशक के हर बच्चे को याद हैं सीरियल शक्तिमान, जानें इससे जुड़े इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स
टीवी सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' (Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi)

देव और सोनाक्षी की लव स्टोरी भी ऑडियन्स के मन को खूब भाई थी। यह सीरियल 2016 में ऑन एयर हुआ था और लगभग 5 सालों तक चला था। लेकिन इसके सीक्वल ऑडियन्स को पसंद नहीं आया। सीक्वल में इन दोनों की लव स्टोरी को ही आगे बढ़ाया गया था पर ये आगे की कहानी फैंस के दिल को नहीं छू पाई।
टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' (Kasautii Zindagii Kay)

यह एकता कपूर के सबसे पॉपुलर सीरियल्स में से एक रहा। श्वेता तिवारी, रॉनित राय जैसी कई बड़े सितारे इस सीरियल में नजर आए थे। अनुराग-प्रेरणा की अधूरी प्रेम कहानी और इनकी केमिस्ट्री लोगों को उस वक्त बहुत पसंद आई थी। इसका सीक्वल 2018 में आया था। हालांकि, इस सीरियल को बज के साथ लॉन्च किया गया था। यह सीरियल लगभग 2 साल तक चला लेकिन इसे भी फैंस ने उतना पसंद नहीं किया था।
यह भी पढ़ें- Ye Hai Mohabbatein: सीरियल की इशिता का नाम इन विवादों से जुड़ चुका है
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Social Media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।