Shweta Tiwari Net Worth: कभी करती थीं 500 रुपये की नौकरी, आज हैं करोड़ों की मालकिन

टीवी के मशहूर सीरियल कसौटी जिंदगी में आपको प्रेरणा का किरदार तो काफी अच्छे से याद होगा। इसी सीरियल में अभिनेत्री को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा था। इन दिनों लोगों ने उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया था। आज श्वेता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
श्वेता तिवारी को पंसद है लग्जरी लाइफ
View this post on Instagram
श्वेता की फैन फोलोइंग काफी शानदार है। ऐसे में उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। कई बड़े बैनर तले काम कर चुकी श्वेता तिवारी आज एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। तो चलिए जानते हैं श्वेता दिवारी के नेट वर्थ के बारे में।
कभी करती थी महज 500 रुपये के लिए काम
View this post on Instagram
श्वेता तिवारी का जन्म उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में हुआ था। श्वेता शुरू से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। जिसके बाद उन्होने कड़ी मेहनत की जिसका परिणाम आप देख ही रहे हैं। जब श्वेता 12 साल की थी तब उन्होंने पहली नौकरी ट्रैवल एजेंसी में की थी, यहां उन्हें मात्र 500 रुपये सैलरी मिलते थे। वहीं आज की बात करें तो आज अभिनेत्री लाखों की मालकिन है।
इसे भी पढ़ें: मुंबई के इस लविश अपार्टमेंट में रहती हैं श्वेता तिवारी, देखें तस्वीरें
बिग बॉस की रह चुकी है विनर
View this post on Instagram
फिल्मों की बात करें तो साल 2004 में श्वेता तिवारी ने बिपाशा बसु की फिल्म मदहोशी से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और फिर लगातार वे आगे बढ़ती गई। मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन-4 में भी श्वेता तिवारी जीत चुकी है। इस शो के लिए श्वेता हर हफ्ते के पांच लाख रुपये चार्ज किए थे।
इसे भी पढ़ें: एथनिक लुक में दिखाना चाहती हैं गॉर्जियस तो श्वेता तिवारी के इन लुक्स से लें टिप्स
कई पॉपुलर सीरियल में किया है काम
View this post on Instagram
वही श्वेता तिवारी ने कई अन्य सीरियल में भी काम किया है। जिनमें कसौटी जिंदगी की, मेरे डैड की दुल्हन, बाल वीर, जाने क्या बात हुई, कहानी घर-घर की, अजीब आदि शामिल हैं। इनके अलावा श्वेता कई रियलिटी शो भी होस्ट कर चुकी हैं। जिससे अभिनेत्री ने काफी अच्छी कमाई की है।
श्वेता तिवारी की नेटवर्थ
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता एक एपिसोड के लिए 60 से 70 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, उनकी नेट वर्थ लगभग 10 मिलियन डॉलर यानी 74.84 करोड़ रुपये हैं। एक्ट्रेस टीवी शोज के अलावा विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन के माध्यम से भी लाखों की कमाई करती है। श्वेता के पास कई महंगी लग्जरी गाड़ियां भी है जिनमें Audi A4, Hyundai Santro और BMW 7 Series 730Ld जैसी गाड़ियां शामिल है।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।