बिग बॉस 19 हारने के बाद भी खुली फरहाना भट्ट की किस्मत, मिला धमाकेदार ऑफर; हाथ मलते रह गए गौरव खन्ना

बिग बॉस 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने अपने नाम की और फरहाना भट्ट शो की फर्स्ट रनरअप रहीं। रविवार को हुए धमाकेदार फिनाले में इस शो का समापन हुआ और फैंस को सीजन का विनर मिल गया। बिग बॉस 19 की ट्रॉफी बेशक गौरव खन्ना ने अपने नाम की हो, लेकिन फरहाना भट्ट शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहीं। पूरे सीजन उनकी बुलंद आवाज और दमदार पर्सनालिटी ने न केवल ऑडियंस का दिल जीता, बल्कि उनकी सोशल मीडिया फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा किया। बिग बॉस के घर में कदम रखने पर फरहाना की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लगभग 48k थी, जो अब 2.5 मिलियन पहुंच चुकी है। फरहाना के हाथों बेशक बिग बॉस 19 की ट्रॉफी नहीं लगी, लेकिन उनके हाथ एक बड़ा ऑफर लगा है। बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद फरहाना भट्ट को एक नए रियलिटी शो का ऑफर मिला है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरी बात?
फरहाना भट्ट के हाथ लगा खतरों के खिलाड़ी का ऑफर
View this post on Instagram
बिग बॉस 19 के घर में फरहाना भट्ट ने जमकर सुर्खियां बटोरीं और अपने बेबाक अंदाज से सबका दिल जीत लिया। उनके हाथ बिग बॉस 19 की ट्रॉफी नहीं लगी, लेकिन वह टॉप 2 तक पहुंचीं। अब फरहाना के हाथ एक बड़ा ऑफर लगा है। हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस में दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो अगला रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्हें रोहित शेट्टी के इस शो का ऑफर मिला है। बता दें कि रोहित शेट्टी जब बिग बॉस 19 को होस्ट करने आए थे, तब भी फरहाना ने इस शो का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की थी।
खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकता है फरहाना का धमाकेदार अंदाज
बिग बॉस 19 के घर में फरहाना अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती थीं। घर के किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने में वो बिल्कुल नहीं घबराती थीं और डंके की चोट पर अपनी बात कहती थीं। बिग बॉस के सफर में उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी है। ऐसे में वो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट साबित हो सकती है। पहले भी बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बन चुके हैं।
क्या प्रणित मोरे को भी मिला है 'खतरों के खिलाड़ी 15' का ऑफर?
View this post on Instagram
प्रणित मोरे को खतरों के खिलाड़ी का ऑफर मिलने की खबरें भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रणित बिग बॉस 19 के सेकेंड रनरअप रहे थे और रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें रोहित शेट्टी के इस शो के लिए अप्रोच किया गया है हालांकि, इसे लेकर अभी कोई कंफर्मेशन नहीं आया है।
फरहाना भट्ट ने बेशक बिग बॉस 19 की ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन उनकी पॉपुलरिटी और फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। ऐसे में अगर वो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनती हैं, तो यह काफी एक्साइटिंग रहेगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Farrhana Bhatt
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।