Netflix पर क्रिसमस धमाका! Emily In Paris Season 6 का टीजर जारी, इस दिन होगा रिलीज

Emily In Paris के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है, लोग इसके छठे सीजन का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जानते हैं।
Updated:- 2026-11-12, 10:42 IST
Emily In Paris Season 6 Teaser Out

Emily In Paris Season 6 Teaser Out: एमिली कूपर के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है और थोड़ी इमोशनल भी। नेटफ्लिक्स ने Emily In Paris के छठे और आखिरी सीजन का पहला टीजर रिलीज कर दिया है। यह शो 24 दिसंबर, क्रिसमस ईव को अपनी आखिरी कहानी के साथ खत्म हो जाएगा।

11 नवंबर, बुधवार को शेयर किया गया टीजर एक नॉस्टैल्जिक सफर जैसा लगता है। इसमें एमिली के छह सीजन के पेरिस वाले सफर की झलक दिखाई गई है। उसकी दोस्ती, उसकी नौकरी और वो रोमांस, जिसने लोगों को बांधे रखा, सब कुछ इस टीजर में नजर आता है। गैब्रियल, कैमिल, अल्फी और मार्सेलो सभी इस थ्रोबैक में दिखाई देते हैं।

एमिली का आखिरी एडवेंचर कहां होगा?

इस बार नया सीजन एमिली को पेरिस से बाहर लेकर जाएगा। सीजन 5 के अंत में गैब्रियल ने उसे ग्रीस आने का न्योता दिया था और टीजर से साफ लग रहा है कि एमिली उस न्योते को स्वीकार कर लेती है। नेटफ्लिक्स की तरफ से पहले शेयर की गई फर्स्ट-लुक तस्वीरों में भी दोनों के बीच फिर से मुलाकात के संकेत मिले थे।

इसका मतलब है कि फैंस को इस बार पेरिस की गलियों के साथ-साथ ग्रीस की खूबसूरत लोकेशन्स भी देखने को मिलेंगी।

Emily In Paris Season 6

image credit- instagram (emilyinparis)

मिंडी की लव लाइफ में आएगा नया ट्विस्ट

एमिली की बेस्ट फ्रेंड मिंडी की लव लाइफ भी आसान नहीं रहने वाली है। सीजन 5में उसकी निकोलस से सगाई हो गई थी, लेकिन टीजर में नई परेशानी के संकेत मिल रहे हैं। फर्स्ट-लुक तस्वीरों में मिंडी का अल्फी से फिर से सामना होता हुआ भी दिखा था। ऐसे में सवाल यही है कि क्या मिंडी की सगाई टूटेगी या उसकी कहानी में कोई नया मोड़ आएगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix US (@netflix)

 

Emily In Paris Season 6 की स्टार कास्ट

इस आखिरी सीजन में पुरानी पसंदीदा कास्ट वापस लौट रही है।

  • लिली कॉलिन्स एमिली कूपर
  • एशले पार्क मिंडी चेन
  • लुकास ब्रावो गैब्रियल
  • फिलीपीन्स लेरॉय-बोलीयू सिल्वी ग्रेटो
  • लुसिएन लैविस्काउंट अल्फी
  • ब्रूनो गौरी ल्यूक
  • सैमुअल अर्नोल्ड जूलियन
  • मिन्नी ड्राइवर प्रिंसेस जेन
  • पॉल फॉर्मन निको

यह भी पढ़ें- 800 करोड़ पार पहुंची 'रामायण', इन 10 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को चटाई धूल,सनी देओल और रणवीर सिंह भी छूटे पीछे

Emily In Paris Season 6 नेटफ्लिक्स पर 24 दिसंबर से स्ट्रीम होगा।

Emily In Paris ने छह सीजन में दर्शकों को हंसी, रोमांस और पेरिस की खूबसूरती दी है। अब इसका आखिरी सीजन एमिली की कहानी को एक यादगार अंत देने वाला है। अगर आपने अब तक यह शो नहीं देखा है, तो 24 दिसंबर से पहले पुराने सीजन देखकर इस फाइनल सफर के लिए तैयार हो जाइए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- instagram (emilyinparis)

FAQ
Emily In Paris Season 6 कब रिलीज होगा?
Emily In Paris का छठा और आखिरी सीजन 24 दिसंबर को रिलीज होगा। 
क्या Emily In Paris का सीजन 7 आएगा?
नहीं, सीजन 6 ही इस शो का आखिरी सीजन है। नेटफ्लिक्स ने इसे फाइनल सीजन के तौर पर अनाउंस किया है। 
Emily In Paris Season 6 कहां देख सकते हैं?
इस सीजन को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। इसके लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।