800 करोड़ पार पहुंची 'रामायण', इन 10 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को चटाई धूल,सनी देओल और रणवीर सिंह भी छूटे पीछे

Ranbir Kapoor Ramayanam Movie Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् ने 6 दिनों के भीतर बॉलीवुड की 10 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Updated:- 2026-11-11, 19:18 IST
Ranbir Kapoor Ramayana box office records

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायणम् ने महज 6 दिन के अंदर 800 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। इसमें मुख्य भूमिका में रणबीर सिंह, साई पल्लवी और यश हैं। 5 नवंबर, 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। माइथोलॉजिकल मूवी ने रिलीज के पहले दिन ग्लोबली 155 करोड़ की कमाई की थी। देखते ही देखते इस फिल्म ने 10 बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। इसमें रणवीर सिंह से लेकर आमिर खान और विक्की कौशल को भी पीछे छोड़ दिया है। नीचे लेख में जानें-

रणबीर कपूर की रामायणम् ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

फिल्म का नाम कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
रामायणम् 855.59
छावा 797.34
पीके 769.89
गदर 2 691.08
सुल्तान 614.49
संजू 586.85
सैयारा 579.23
दृश्यम द कन्क्लूजन 576.23
पद्मावत 571.98
टाइगर जिंदा है 564.20
धूम 3 556.74

विक्की कौशल की फिल्म छावा को छोड़ा पीछे

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायणम् ने 10 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसमें न केवल विक्की कौशल बल्कि सलमान से लेकर आमिर खान की भी फिल्में शामिल हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्ट में सबसे ऊपर विक्की कौशल की मूवी छावा है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 797.34 करोड़ की कमाई की थी।

image - 2026-11-11T191517.074

Image Credit-imdb

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पीके ने ग्लोबली 769.89 करोड़ की रिकॉर्ड बनाया था, जिसे रामायणम् ने पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा इस लिस्ट में सनी देओल की गदर 2, सलमान खान की सुल्तान और संजू फिल्म शामिल रहीं।

इसे भी पढ़ें- 'सीता राम चरित अति पावन...', भक्तों को आज भी याद है रामानंद सागर की 'रामायण' का यह कालजयी भजन; जानें इसका हिंदी मतलब

अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म सैयारा भी हुई फेल

अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया था। यह धुरंधर के बाद सबसे ज्यादा कमाई की थी। हालांकि, इस फिल्म का रिकॉर्ड भी रणबीर कपूर की रामायणम् ने तोड़ दिया है। इसके साथ ही इसमे अजय देवगन की हालाही में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 3 ने भी इस मूवी के सामने घुटने टेक दिए हैं। हालांकि धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को अभी तक रामायणम् को पछाड़ नहीं पाई है। मगर रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत को जरूर पीछे छोड़ दिया है।

images (69)

Image Credit-herzindagi

रामायणम् में नजर आएं है ये खास कलाकार

रणबीर कपूर,यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायणम् ने छह दिन में 855 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जल्द ही वह 1000 करोड़ कमाने के करीब पहुंच सकती है।

images (70)

Image Credit-imdb

'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) में कई बॉलीवुड एक्टर एक साथ नजर आए हैं। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में मुख्य आकर्षण हैं। इनके साथ ही, फिल्म में यश (लंकापति रावण), सनी देओल (भगवान हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण) और अरुण गोविल (राजा दशरथ) जैसे दिग्गज कलाकार अहम किरदारों को निभा रहे हैं। वहीं लारा दत्ता (कैकेयी), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और इंदिरा कृष्णन (कौशल्या) भी इस फिल्म में नजर आई हैं।

इसे भी पढ़ें- फिल्म Ramayana के जटायु से हैं प्रभावित? केरल में देखें दुनिया का सबसे बड़ा Jatayu Statue, पढ़ें ट्रैवल गाइड

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Imdb

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।