Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में सलमान खान का काजी तौकीर पर फूटेगा गुस्सा, कनिका वाले लॉलीपॉप विवाद पर एक्टर बोले- सही राह चुनिए
-1791006817374.webp)
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते काजी तौकीर और कनिका मान के बीच हुआ लॉलीपॉप वाला विवाद अब वीकेंड का वार तक पहुंच गया है। आने वाले एपिसोड में सलमान खान इस मुद्दे पर काजी से बात करते नजर आएंगे। प्रोमो में सलमान काजी को समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं कि इस बार उनसे बात कुछ ज्यादा आगे बढ़ गई।
खास बात यह है कि जो सलमान पहले कुछ हफ्तों में काजी की तारीफ करते दिखे थे, वही अब उन्हें अपनी बात और तरीके को लेकर समझाते नजर आएंगे। इस पूरे मामले पर कनिका भी अपनी बात रखती दिखाई देंगी। ऐसे में वीकेंड का वार दिलचस्प होने वालर है। आइए इसके बारे में जानते हैं-
काजी से बोले सलमान- इस बार आप गलत चले गए
वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान काजी से कहते हैं कि शुरुआती तीन हफ्तों में वह सही तरीके से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन इस हफ्ते उनसे गलती हो गई है। सलमान समझाते हैं कि भले ही काजी का इरादा कुछ और रहा हो, लेकिन अगर सामने वाले को उनकी बात गलत लगी, तो उन्हें वहीं रुक जाना चाहिए था। सलमान यह भी कहते हैं कि काजी ने बात को रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ने दिया और इसी वजह से मामला बिगड़ता चला गया।
View this post on Instagram
कनिका से भी सलमान ने पूछी बात
इसके बाद सलमान खान कनिका से पूछते हैं कि क्या काजी ने उनसे माफी मांगी थी। कनिका इस पर कहती हैं कि उन्होंने काजी को सॉरी बोलते हुए नहीं देखा। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस इस पूरे मामले पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं और कई लोग काजी का साथ देते भी नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में भिड़े काजी तौकीर और आसिफ खान, जमकर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
-1791006511798.webp)
image credit- instagram
कैसे शुरू हुआ था लॉलीपॉप वाला विवाद?
आपको बता दें कि पिछले एपिसोड में कनिका और काजी के बीच मस्ती-मजाक चल रहा था। कनिका ने काजी से कहा कि वह उन्हें तमीज सिखाकर जाएंगी। इसके जवाब में काजी ने कहा कि वह मैम बन जाएं। इसके बाद पढ़ाई को लेकर मजाक शुरू हो गया। इसी दौरान काजी ने कनिका से पूछा कि क्या वह उनके साथ लॉलीपॉप खाएंगी। यह बात कनिका को पसंद नहीं आई और उन्होंने काजी को चीप कह दिया। काजी ने इसके बाद अपनी बात समझाने की कोशिश की और कहा कि वह कोई मिल गया वाले ऋतिक रोशन के किरदार की तरह अक्ल से बच्चा बन गए थे।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Highlights: काजी के कमेंट पर फिर उठे सवाल, लव गिल और उदिति सिंह में जोरदार लड़ाई
रीति तिवारी हुईं शो से बाहर
इसी एपिसोड में रीति तिवारी भी बिग बॉस 20 से बाहर हो गईं। आपसी सहमति से तीन लोगों ने उनका नाम लिया, जिसके बाद उन्हें शो छोड़ना पड़ा। इस दौरान आम्रपाली दुबे भावुक होकर रोती हुई नजर आईं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram/screengrab
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।