Wed Sep 16, 2026 | Updated 08:28 PM IST

'जो चाहिए था कल मुझे आज मिला तो...', सलमान खान का क्रिप्टिक पोस्ट देख परेशान हुए फैंस

सलमान खान ने बीती रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में खुशी, दुख, जरूरत और वक्त के साथ इंसान की बदलती ख्वाहिशों से जुड़ी कुछ बातें लिखी हैं। इसके बाद से फैंस एक बार फिर कयास लगाने लगे कि क्या भाईजान परेशान हैं?
Updated:- 2026-09-15, 17:03 IST
salman khan latest cryptic instagram story on happiness and desire sparks fan speculation

सलमान खान बीती रात (14 सितंबर) को अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। इस उत्सव में भाईजान के लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। सलमान खान ने इस इवेंट में नए लुक के साथ एंट्री ली। वह सिर पर स्कार्फ बांधे नजर आए। इस उत्सव में शामिल होने के बाद सलमान खान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टोरी शेयर की है, जिसमें खुशी, दुख, जरूरत और वक्त के साथ इंसान की बदलती ख्वाहिशों से जुड़ी कुछ बातें लिखी हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद से फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर भाईजान क्या कहना चाहते हैं? क्या सुपरस्टार सलमान खान किसी बात को लेकर परेशान हैं? चलिए आपको बताते हैं कि सलमान ने क्या पोस्ट किया है?

सलमान खान ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

सलमान खान ने बीती रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक रील शेयर की। इस पोस्ट में लिखा है, "जब थोड़ा मिला तो खुश था, अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों? जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? जब नींद चाहिए थी तब रात नहीं थी... अब वक्त है तो नींद नहीं... जब भूख लगी थी खाना नहीं, अब खाना है तो भूख नहीं... ये कैसी जिंदगी है, जो मिले वो कम लगे.... जो ना मिले वो याद आए, जो मिल जाए वो गम लगे.... जब नहीं खाना था तब भूख बड़ी थी....अब मिला है तो भूख नहीं. जब वक्त था तब पैसा नहीं था, अब पैसा है तो वक्त नहीं... जब छोटा था तब बड़ा बनना था, बड़ा हुआ तो बचपन याद आए.... जब घर से भागना था, घर छोटा था. अब घर है तो घर बुलाए।" यूं तो इस पोस्ट में कहीं न कहीं जिंदगी की सच्चाई बताई है कि कैसे वक्त के साथ हमारी इच्छाएं भी बदल जाती हैं और किस तरह जो चीज पास होती है, कई बार वो जरूरी नहीं लगती। वहीं जो चीज नहीं मिल पाती, उसकी कमी महसूस होती है।

1 (34)

यह भी पढ़ें- 'मम्मी पूछ रही हैं क्या हुआ?' अकेलेपन पर पोस्ट वायरल होने के बाद सलमान खान ने दी सफाई, खुद बताया सच

भाईजान के पोस्ट से परेशान हुए फैंस

सलमान खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। ऐसे में वह जब भी कुछ पोस्ट करते हैं, कहते हैं या करते हैं, वह तुरंत लाइमलाइट में आ जाता है। इस पोस्ट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और जैसे ही यह पोस्ट फैंस की नजरों में आया, सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कई फैंस सवाल करने लगे कि सलमान खान परेशान तो नहीं हैं, तो वहीं कई फैंस भाईजान के दिल का हाल जानने की कोशिश करने लगे। कुछ फैंस ने यह भी कहा कि सलमान ने जिंदगी की सबसे गहरी सच्चाई बती दी है। बता दें कि कुछ महीने पहले सलमान खान का अकेलेपन पर एक पोस्ट काफी वायरल हुआ था, जिसे लेकर बाद में उन्हें सफाई देनी पड़ी थी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

यह भी पढ़ें- सलमान खान ने करवाया था गैर कानूनी हेयर ट्रीटमेंट? प्रोड्यूसर ने किया बड़ा दावा


सलमान खान से जुड़ा यह दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।