Fri Oct 2, 2026 | Updated 08:35 PM IST

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में भिड़े काजी तौकीर और आसिफ खान, जमकर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी को लेकर काजी तौकीर और अभिनेता आसिफ खान के बीच तीखी बहस देखने को मिली। आइए जानते हैं दोनों के बीच हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन के बारे में।
Updated:- 2026-10-02, 19:50 IST
Bigg Boss 20 captaincy task drama

बिग बॉस 20 इन दिनों काफी चर्चा में है। इस रियलिटी शो में घर के सदस्यों के बीच कैप्टेंसी को लेकर आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में कैप्टेंसी टास्क के दौरान सिंगर काजी तौकीर और अभिनेता आसिफ खान के बीच जबरदस्त कहासुनी और तीखी बहस देखने को मिली। दोनों के बीच हुआ यह हाई-वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

कैप्टेंसी टास्क में काजी तौकीर और आसिफ खान के बीच हुई जंग

शो के नए प्रोमो वीडियो में कैप्टेंसी टास्क को लेकर काजी और आसिफ में जमकर लड़ाई देखने को मिली है। इस टास्क के नियमों के मुताबिक, तीन दावेदारों को अपने किसी एक दोस्त को पार्टनर के रूप में चुनना था। इस टास्क में माही विज ने काजी तौकीर को अपना पार्टनर चुना। उदित सिंह ने अमन को अपनी टीम में शामिल किया। वहीं यंग ने स्काउट को अपना पार्टनर बनाया।  

डंडों का इस्तेमाल करके पूरा करना था

इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को दो डंडों का इस्तेमाल करके एक गेंद को एक टारगेट से दूसरे टारगेट तक ले जाना था। रास्ते में आ रही तरह-तरह की रुकावटों ने इस टास्क को और भी ज्यादा रोमांचक और मुश्किल बना दिया। जैसे-जैसे यह टास्क आगे बढ़ा, घर का माहौल गर्म होता गया। टास्क के दौरान काजी तौकीर और आसिफ खान के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने एक-दूसरे को जमकर खरी-खोटी सुनाई और उनके बीच एक भयंकर जुबानी जंग छिड़ गई। अब देखना यह होगा कि आने वाले एपिसोड में कौन इस टास्क को जीतकर घर का अगला कप्तान बनता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Contestant List: क्या बिग बॉस 20 में नजर आएंगे एक्स-कंटेस्टेंट्स? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ये नाम

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स काजी तौकीर के समर्थन में नजर आ रहे हैं और उनके गेम की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो उदित सिंह को घर के अगले कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं।

शो से रीति तिवारी का चौंकाने वाला एविक्शन

कैप्टेंसी टास्क के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के अलावा, घर से एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर भी सामने आई है। बिग बॉस 20 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। रीति तिवारी को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अचानक हुआ यह एविक्शन फैंस के साथ-साथ खुद रीति तिवारी के लिए भी एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- Arishfa Khan कौन हैं? बिग बॉस 20 में GenZ एक्ट्रेस ने मचाया गदर, इंस्टाग्राम पर हैं 29 मिलियन फॉलोअर्स

निष्कर्ष: बिग बॉस 20 में आए दिन कॅप्टेन्सी को लेकर इस तरह के विवाद देखने को मिल जाते हैं। फिलहाल कैप्टेंसी टास्क में काजी तौकीर और आसिफ खान के बीच हुई जंग ने माहौल को गर्म कर दिया है। अब देखना ये होगा कि आने वाले एपिसोड्स में आखिर कौन सा नया मोड़ सामने आता है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

imgae credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।