Fri Sep 25, 2026 | Updated 06:50 AM IST

Bigg Boss 20 Promo: Yung DSA और Qazi Touqeer में जोरदार लड़ाई, कौन बना घर का नया कप्तान?

बिग बॉस 20 में बीती रात के एपिसोड में जहां Rhiti Tiwari और Qazi Touqeer में भिड़ंत हुई थी, वहीं नए प्रोमो में Yung DSA और Qazi Touqeer के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिल रही है। कैप्टेंसी टास्क में घर में जबरदस्त घमासान होता नजर आ रहा है।
Updated:- 2026-09-25, 05:07 IST
bigg boss 20 captaincy task sparks a massive fight between yung dsa and qazi touqeer

'बिग बॉस 20' में कैप्टेंसी टास्क में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां पहले रीति तिवारी और काजी तौकीर व उदिति सिंह के बीच जोरदार लड़ाई हुई, वहीं अब नए प्रोमो में यंग डीएसए और काजी तौकीर के बीच बात हाथापाई तक पहुंचती दिख रही है। रीति तिवारी ने टास्क के दौरान उदिति सिंह को लेकर जिस तरह कमेंट्स पास किए थे, गाली-गलौज की थी, उसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फजीहत हो रही है। इसी बीच लेटेस्ट प्रोमो में हंगामों का लेवल और बढ़ गया है, क्योंकि यंग डीएसए और काजी तौकीर एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। फैंस के मन में यह सवाल भी है कि आखिर इतनी उथल-पुथल के बाद घर का नया कप्तान कौन बना है, तो चलिए आपको इसका जवाब भी दे देते हैं।

काजी तौकीर और यंग डीएसए में घमासान

'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते के कैप्टेंसी टास्क में दो टीम बनी थीं, एक टीम काजी और एक टीम यंग। दोनों टीम के बीच हो रहे टास्क के दौरान काजी और यंग के बीच जोरदार लड़ाई होने वाली है, जिसकी झलक प्रोमो में दिखाई गई है। दोनों के बीच लड़ाई जुबानी जंग से हाथापाई तक पहुंचती दिख रही है। काजी अपनी शर्ट उतारकर यंग डीएसए के चैलेंज करते हैं कि वो उनके साथ लड़ाई करें। इसी बीच घर के कुछ सदस्य बीच-बचाव करते नजर आते हैं।

रीति तिवारी ने की भद्दी टिप्पणियां 

रीति तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं और पूरी उम्मीद है कि वीकेंड के वार पर सलमान खान भी उन्हें आड़े हाथ लेंगे। रीति तिवारी ने उदिति सिंह और काजी को लेकर कई ऐसे वल्गर कमेंट्स किए, जिसे लेकर उन्हें काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। इस बारे में माही विज, अमन गांधी से बात करती हुई नजर आईं। उन्होंने कहा कि रीति, काजी से जान-बूझकर उलझती हैं क्योंकि वह यहां रॉकस्टार बनने आई थीं, लेकिन सभी लोग काजी को पसंद कर रहे हैं और रीति को वह रॉकस्टार वाली पॉपुलैरिटी नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Promo: जिंदगी में कुछ नहीं कर पाएगी... कैप्टेंसी टास्क में आम्रपाली का अरिश्फा पर तीखा वार, घर में मचा बवाल

कौन बना घर का नया कप्तान?

'बिग बॉस 20' में फिलहाल घर में कैप्टेंसी टास्क चल रहा है और कैप्टन के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो गुल्लू एक बार फिर घर के कैप्टन बन गए हैं। हालांकि, ऐसा किस तरह से हुआ और टास्क में क्या मोड़ आए, यह एपिसोड्स में ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में अरिश्फा-स्काउट की तूफानी भिड़ंत, माही ने पार की हद?


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।