Wed Sep 16, 2026 | Updated 06:53 AM IST

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में अरिश्फा-स्काउट की तूफानी भिड़ंत, माही ने पार की हद?

'बिग बॉस 20' में आज यानी एपिसोड 10 में घर में काफी धमाके हुए। जहां एक तरफ अरिश्फा और स्काउट में जोरदार लड़ाई हुई, वहीं लेटेस्ट प्रोमो में माही और यंग की दोस्ती भी टूटती दिख रही है।
Updated:- 2026-09-16, 05:33 IST
bigg boss 20 captaincy task intense fight between scout and arishfa khan

'बिग बॉस 20' में हर नए दिन के साथ नए हंगामे होते दिख रहे हैं। सोमवार के एपिसोड में जहां घर में नॉमिनेशन टास्क हुए, वहीं बीती रात के एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क में घर में काफी बवाल हुआ। इस टास्क के दौरान अरिश्फा और उदिति, स्काउट से भिड़ते नजर आए। कैप्टेंसी टास्क में घर का तापमान काफी बढ़ गया था। टास्क के दौरान गुस्से में अरिश्फा, स्काउट को काफी कुछ कह देती हैं। शो का नया प्रोमो भी काफी दिलचस्प है। जहां आज स्काउट और अरिश्फा के बीच बवाल हुआ है, वहीं कल (16 सितंबर, एपिसोड 11) के प्रोमो में यंग और माही की दोस्ती टूटती दिख रही है। चलिए आपको बताते हैं कि शो में आज क्या धमाकेदार हुआ और कल के एपिसोड में क्या हंगामे होने वाले हैं?

स्काउट और अरिश्फा खान की भिड़ंत

घर में हुए कैप्टेंसी टास्क में स्काउट और अरिश्फा खान की जोरदार भिड़ंत हुई। इस टास्क में फीमेल कंटेस्टेंट्स को उन मेल कंटेस्टेंट्स पर रंगों से निशाना लगाना था, जिन्हें वो कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर करना चाहती हैं। इस टास्क के दौरान स्काउट और अरिश्फा एक-दूसरे से टकराते नजर आते हैं। अरिश्फा कहती हैं कि स्काउट ने उन्हें तकिये से मारा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि स्काउट ने ऐसा नहीं किया है और वह बस खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे और अरिश्फा वुमेन कार्ड खेलने की कोशिश कर रही हैं। इस टास्क में गुस्से में दोनों एक-दूसरे से काफी कुछ कहते हैं और एक-दूसरे के प्रोफेशन पर भी कमेंट करते हैं। इसके बाद स्काउट कैमरे पर आकर फैंस से सपोर्ट भी मांगते हैं।

किचन में आम्रपाली और माही विज की लड़ाई

किचन में चिकन को लेकर आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच जबरदस्त लड़ाई भी देखने को मिलती है। इस लड़ाई में माही, आम्रपाली को लेकर कई ऐसे कमेंट्स करती हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है और लोगों का कहना है कि माही ने लड़ाई में सारी हदें पार कर दीं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में माही विज से भिड़ीं आम्रपाली दुबे, गुस्से में बोलीं एक्ट्रेस- नौकर नहीं बैठा है कोई...

क्या टूटेगी यंग और माही की दोस्ती?

बिग बॉस 20 में कुछ रिश्ते भी बने हैं, जिनमें यंग और माही विज की दोस्ती फैंस को काफी पसंद आ रही थी। हालांकि, यह दोस्ती अब टूटती दिख रही है। लेटेस्ट प्रोमो में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माही, यंग को बाहर करने की कोशिश करती हैं और इसलिए रंगों से उन पर निशाना साधती हैं। हालांकि, यह बात यंग को पसंद नहीं आती है। आम्रपाली भी आग में घी डालने की कोशिश करते हुए कहती हैं कि माही तो पूरी तरह यंग के पीछे पड़ी है और लॉजिक दे रही है कि यंग एक बार कप्तान बन चुका है, तो उसे दोबारा नहीं बनना चाहिए। इसके बाद यंग, माही से काफी नाराज नजर आते हैं।


यह भी पढ़ें- 'लड़की हो चाय बनानी आती होगी...', Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के बर्ताव से पहले ही दिन परेशान हुए घरवाले

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।