Bigg Boss 20 Promo: जिंदगी में कुछ नहीं कर पाएगी... कैप्टेंसी टास्क में आम्रपाली का अरिश्फा पर तीखा वार, घर में मचा बवाल

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान आम्रपाली और अरिश्फा के बीच तीखी बहस हुई, जिससे घर का माहौल गरमा गया। यहां पढ़ें प्रोमो के हाइलाइट्स...
Updated:- 2026-09-23, 09:20 IST
bigg boss 20 arishfa khan amrapali dubey fight

बिग बॉस 20 में इन दिनों ड्रामे और विवादों का दौर तेजी से चल रहा है। शो के हालिया एपिसोड्स और प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। घर के अंदर कैप्टेंसी टास्क के दौरान दो मजबूत कंटेस्टेंट्स के बीच हुई तीखी बहस इस समय चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। हम बात कर रहे हैं कैप्टेंसी टास्क में आमने-सामने आईं आम्रपाली और अरिश्फा की। दोनों की जबरदस्त लड़ाई ने बिग बॉस के घर का पारा तेजी से बढ़ा दिया है।

Bigg Boss 20 कैप्टेंसी टास्क में आम्रपाली और अरिश्फा का सामना

घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान टीम काजी और टीम यंग डीएसए आमने-सामने थीं। इसी मुकाबले के दौरान माहौल तब गरमा गया जब आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। प्रोमो के मुताबिक, बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर टिप्पणियां कीं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

जब एक-दूसरे पर लगाएं गलत आरोप

अरिश्फा का आरोप था कि दूसरे कंटेस्टेंट्स उन्हें लगातार चिढ़ा रहे हैं। ऐसे में आम्रपाली ने सुबह-सुबह घर का माहौल खराब न करने की सलाह दी। बात बढ़ने पर आम्रपाली ने यहां तक कह दिया कि अरिश्फा अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाएगी। दोनों ने एक-दूसरे को बदतमीज कहा और आम्रपाली ने अरिश्फा को सेल्फ-ऑब्सेस्ड और सेल्फिश करार दिया।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के मंच पर क्‍या सच में Salman Khan काे उठा था चेस्ट पेन? देर रात भाईजान ने बताया सच

वीकेंड का वार और रोहेद खान का सफर

बिग बॉस 20 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसमें रोमांच और ट्विस्ट्स बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में हुए वीकेंड का वार एपिसोड में कम वोट मिलने के कारण रोहेद खान को शो से बाहर होना पड़ा। इसके अलावा, शो के होस्ट सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियों और अन्य लोगों को उम्र, वजन और लुक्स को लेकर ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई।

New Project (34)

(photo credit- jiohotstar instagram page)

ऑनलाइन ट्रोलिंग पर सलमान खान का सख्त रुख

सलमान खान द्वारा सोशल मीडिया ट्रोलिंग के खिलाफ उठाई गई आवाज की चौतरफा सराहना की जा रही है। स्थिति तब और महत्वपूर्ण हो गई जब दिल्ली पुलिस ने भी इस मुद्दे पर समर्थन जताया और एक पब्लिक अवेयरनेस नोटिस जारी किया। बिग बॉस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: ट्रोलर्स पर फूटा Salman Khan का गुस्सा, ऑन-कैमरा उतारी टी-शर्ट और टोपी; बोले- अब करो ट्रोल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Images: instagram

FAQ
हालिया वीकेंड का वार में किस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हुआ है?
कम वोट मिलने के कारण रोहेद खान को हाल ही में शो से बाहर होना पड़ा है।
आम्रपाली और अरिश्फा की लड़ाई की मुख्य वजह क्या थी?
टास्क के दौरान एक-दूसरे को चिढ़ाने, पीछे से बातें करने और व्यक्तिगत टिप्पणियां करने को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा था।
बिग बॉस 20 में हाल ही में किन कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी झड़प हुई है?
बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।