‘धड़कन’फिल्म के जिस डॉयलॉग से मशहूर हो गए थे सुनील शेट्टी, कुछ समय बाद इस एक्ट्रेस ने किया था कॉपी

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'धड़कन' से रातों-रात सुनील शेट्टी दर्शकों के दिलों पर छा गए थे। बता दें, कि इस फिल्म में बोले गए डायलॉग करिश्मा कपूर ने अपनी मूवी में कॉपी किया था।
Updated:- 2024-05-30, 11:56 IST
Suniel shetty popular dialogue in dhadkan

90 के दशक से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके सुनील शेट्टी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी। साल 2000 में बॉक्स ऑफिस पर  अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'धड़कन'  रिलीज हुई थी।  पिक्चर की कहानी की वजह से यह आज भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती है। फिल्म के डायलॉग और एक्टर्स के किरदार को काफी प्यार मिला था। फिर चाहे वह राम हो, देव हो या अंजलि। धड़कन अपने जमाने की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के एक डायलॉग को करिश्मा कपूर ने अपनी फिल्म में कॉपी किया था। इस लेख में आज हम आपको फिल्म के उस लाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बोलने वाले केवल किरदार बदले थे।

इस डायलॉग से मिली सुनील शेट्टी को लोकप्रियता

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'धड़कन' के गाने से लेकर डायलॉग को आज भी काफी सुना जाता है। लेकिन सुनील शेट्टी का एक डायलॉग जिसे  अधिकतर लोगों ने काफी न काफी जरूर बोला होगा। देव का किरदार निभाने वाले सुनील शेट्टी का डायलॉग ‘मैं तुम्हें भूल जाऊं, ये हो नहीं सकता और तुम मुझे भूल जाओ, ये मैं होने नहीं दूंगा’ आज भी लोगों को रटा हुई है।

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड के इन कलाकारों को नेगेटिव रोल की वजह से मिली थी पहचान

लव ट्रायंगल पर बेस्ड थी करिश्मा कपूर की फिल्म

Film Dhadkan

बता दें, कि इस फिल्म 6 साल के बाद बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा कपूर, अमीषा पटेल और अक्षय कुमार की 'मेरे जीवन साथी' ने दस्तक दी थी। इस फिल्म में लव ट्रायंगल पर बेस्ड कहानी थी। जैसा धर्मेश दर्शन की 'धड़कन' में देखने को मिला था। इसमें करिश्मा कपूर ने नताशा और अमीषा पटेल ने अंजलि का रोल प्ले किया था।

करिश्मा कपूर ने किया था इस लाइन को कॉपी

Dhadkan Film Star Cast Name

'मेरे जीवन साथी' में विक्की यानी अक्षय करिश्मा से कहता है, कि “अगर मुझ पर किसी का हक है तो वो सिर्फ अंजलि का है, बेहतर होगा कि तुम मुझे भूल जाओ।" इस पर नताशा का बोलती है कि "मैं तुम्हें भूल जाऊं, ये मुमकिन नहीं, और तुम मुझे भूल जाओ, ये मैं कभी होने नहीं दूंगी"। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

इसे भी पढ़ें-इस एक्टर के डांस स्टेप्स को देखने के लिए सलमान खान ने किया था घंटों तक इंतजार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- IMDB

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।