herzindagi
independence day hit songs

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर ये गाने बनाएंगे दिन को और भी खास

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस को और खास बना देंगे ये 5 गीत, भले ये गीत काफी पुराने है लेकिन दर्शक आज भी सुनना काफी पसंद करते हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-08-14, 16:06 IST

Independence Day 2023: दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है, सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है'..... ! हमारे देश में कई त्यौहार मनाएं जाते हैं। सभी त्यौहार के लिए अलग- अलग गानें भी बनाएं जाते हैं। ऐसे में भला स्वतंत्रता दिवस जैसे खास मौके के लिए कोई गाना कैसे नहीं बनेगा। अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर गाना सुनना पसंद करते है तो हम आपको कुछ बेस्ट गानों के बारें में बताने वाले हैं। इन गानों को सुनकर आप भी स्वतंत्रता दिवस खास तरीके से मना सकती हैं।

मां तुझे सलाम (Maa Tujhhe Salaam)

 

इस फिल्म में सनी देओल अरबाज़ खान तब्बू , इन्दर कुमार और मोनाल मुख्य भूमिका मे थे। इस गाने शंकर महादेवन ने गाया है माँ तुजे सलाम फिल्म में साजिद वाजिद ने संगीत दिया है और गाने के बोल लिखे हैं विक्की नगर ने।

पढ़ें गाने के कुछ लाइन

  • मां तुझे सलाम, मां तुझे सलाम
  • वंदे वंदे मातरम
  • बाँध कफन अपने सर हम
  • देखो वीर जवान चले
  • ओह मां.. ओह मां..

ये देश है वीर जवानों का (Yeh Desh Hai Veer Jawanon Ka)

 

1957 में आई दिलीप कुमार, वैजन्यती माला की फिल्म नया दौर का ये गीत बेहद मशहूर है। इस गाने को मोहम्मद रफी और एस बलबीर ने अपनी आवाज में सजाया है। इस गाने को भी आप स्वतंत्रता दिवस के दिन सुन सकती है।

पढ़ें गाने के कुछ लाइन

  • ये देश है वीर जवानों का
  • अलबेलों का मस्तानों का
  • इस देश का यारों होय
  • इस देश का यारों क्या कहना
  • ये देश है दुनिया का गहना

इसे जरूर पढ़ें-  Independence Day Quotes in Hindi: दिल में देशभक्ति का जज्बा जगाना है तो अपनों को भेजें ये देशभक्ति मैसेज

आई लव माई इंडिया (I Love My India)

 

आई लव माई इंडिया परदेस फिल्म का गीत है। इस फिल्म के साथ ही इस गीत को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान थे, इस गाने को महिमा चौधरी पर फिल्माया गया है। गाने में अमरीश पुरी अपने देश के लिए प्यार जताते और बच्चों को देश की खूबियों के बारे में बताते नजर आए हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति पर बनी ये 5 फिल्में देखना ना भूलें

पढ़ें गाने के कुछ लाइन

  • लंदन देखा
  • पैरिस देखा
  • और देखा जापान
  • माईकल देखा, एल्विस देखा
  • सब देखा मेरी जान
  • सारे जग में कहीं नहीं है
  • दूसरा हिंदुस्तान
  • दूसरा हिंदुस्तान

रंग दे बसंती (Rang De Basanti)

 

देशभक्ति की बात हो और रंग दे बसंती ना सुना तो फिर क्या ही सुना। देशभक्ति पर बना यह गाना काफी खास है। हर भारतीय को इस गाने को एक बार अपने जीवन में जरूर सुनना चाहिए।

पढ़ें गाने के कुछ लाइन

  • थोड़ी सी धूल मेरी
  • धरती की मेरे वतन की
  • थोड़ी सी खुशबू बौराई सी, मस्त पवन की
  • थोड़ी सी धौंकने वाली

तेरी मिट्टी (Teri Mitti)

 

अक्षय कुमार के फिल्म का यह गाना आपको रोने पर मजबूर कर देगा। इस गाने के हर शब्द को आप महशूस कर सकते हैं। देशभक्ति से सराबोर ये गाना हर भारतीय के लिए काफी खास है। इस गाने को आपको जरूर सुनना चाहिए। सुपरहिट फिल्म केसरी का प्रसिद्ध सांग तेरी मिट्टी में मिल जावा की गूंज पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी काफी ज्यादा पसंद आया था।

पढ़ें गाने के कुछ लाइन

  • तेरी मिट्टी में मिल जावां
  • गुल बनके मैं खिल जावां
  • इतनी सी है दिल की आरज़ू
  • तेरी नदियों में बह जावां
  • तेरे खेतों में लहरावां
  • इतनी सी है दिल की आरज़ू

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

Photo Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।