इमरान हाशमी के फैंस के लिए गुड न्यूज, ओटीटी पर रिलीज हुई 'आवारापन 2', जानें किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगी आप?

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में 14 अगस्त, 2026 को आई थी। इस फिल्म का जादू थिएटर्स में जमकर चला था। मूवी के रिलीज होते ही शिवम पंडित की दीवानगी ऑडियंस के सिर पर चढ़कर बोलने लगी थी। बता दें कि इस साल की सफल फिल्मों में शामिल आवारापन 2 ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है, तो नीचे लेख में पढ़ें कि आप इसे किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं?
आवारापन-2 किस प्लेटॉफर्म पर रिलीज हुई है?
'आवारापन 2' फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज हुई है। यह फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी की साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है।

रोमांस और एक्शन से भरपूर इस फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा, पहले आई फिल्म 'आवारापन' भी विभिन्न स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें- इमरान हाशमी के Gunmaaster G9 का पहला गाना आउट, इस दिन सिनेमाघरों में धूम मचाएगी फिल्म
आवारापन-2 को प्राइम वीडियो पर कैसे देख पाएंगे?
बता दें कि आवारापन 2 को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले इसके डिजिटल राइट्स प्राइम वीडियो के साथ डील कर लिए गए थे। सीधे शब्दों में कहे, तो यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रेंट बेसिस पर मौजूद है। इसे देखने के लिए आपको 349 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं जिन लोगों के पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन हैं, वह 9 अक्टूबर से आवारापन 2 को फ्री में ऑनलाइन देख पाएंगे।
आवारापन-2 में नजर आए हैं ये स्टार कास्ट
आवारापन 2 फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य किरदार में नजर आएं हैं। नीचे देखें कौन सा एक्टर किस कैरेक्टर में आया है नजर?

- इमरान हाशमी- शिवम पंडित
- दिशा पाटनी-जारा
- शबाना आजमी-नफीसा (लेडी गैंगस्टर)
- श्रिया सरन- आलिया
- पूरन गब्बी-जोरावर
- सुविंदर विक्की- जयदीप
इसे भी पढ़ें- The Vvaan में शारदा सिन्हा के 'पहिले पहिल छठी मैया' गाने ने जीता दिल, क्या आप जानती हैं इसका मतलब?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-imdb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।