इमरान हाशमी के Gunmaaster G9 का पहला गाना आउट, इस दिन सिनेमाघरों में धूम मचाएगी फिल्म

पिछले महीने 14 अगस्त, 2026 को इमरान हाशमी की फिल्म 'आवरापन' रिलीज हुई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद एक्टर जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म गनमास्टर जी9 लेकर आ रहे हैं। आज इस फिल्म का 'अफसाना बनाया आपने' (Afsaana Banaaya Aapne) आउट हुआ है। इस गाने के जरिए एक बार फिर एक्टर इमरान हाशमी और गायक हिमेश रेशमिया की सुपरहिट जोड़ी वापस लौटी है, जिसने पुराने दौर के संगीत की यादें ताजा कर दी हैं। नीचे लेख में जानें सिनेमाघरों में यह फिल्म कब रिलीज होगी?
गममास्टर जी9 का पहला गाना आउट
फिल्म का पहला गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने की खास बात यह है कि इसके जरिए एक बार फिर इमरान हाशमी और मशहूर संगीतकार-गायक हिमेश रेशमिया की सुपरहिट जोड़ी वापस लौट आई है। लगभग दो दशक पहले इस जोड़ी ने 'आशिक बनाया आपने' जैसे सुपरहिट गाने दिए थे। अब एक बार फिर वही पुराना और मैजिकल म्यूजिक फैंस को सुनने को मिल रहा है। यकीनन इस गाने को सुनने के बाद आप 90s के दिन याद आ जाएंगे। इस रोमांटिक गाने में इमरान हाशमी के साथ अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा भी नजर आ रही हैं, जिनकी केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी गनमास्टर जी9?
गनमास्टर जी9 एक्शन और रोमांच को लेकर भी सुर्खियों में है। निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी है। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म इसी साल 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा के अलावा अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में हैं। गाने के आने के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है और वे सिनेमाघरों में इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें-Bigg Boss 20 के घर में गुल्लू का चौंकाने वाला सच, बोले- तलाक के बाद परिवार ने बना ली थी दूरी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Youtube(himesh reshmiyan)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।