The Vvaan में शारदा सिन्हा के 'पहिले पहिल छठी मैया' गाने ने जीता दिल, क्या आप जानती हैं इसका मतलब?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' (The Vvaan) रिलीज होने के बाद से चर्चा में है। फिल्म की कहानी का कनेक्शन छठ गीत और वन देवी मंदिर से है। ऐसे में फिल्म में जब दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा की आवाज में उनका मशहूर छठ गीत 'पहिले पहिल छठी मैया' सुनाई देता है, तो यह पल दर्शकों को भावुक कर देता है।
यह गाना साल 2016 में रिलीज हुआ था। छठ पूजा से जुड़ी यादों के बीच शारदा सिन्हा की आवाज सुनकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं भी शेयर कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म में सुनाई देने के बाद यह पुराना छठ गीत एक बार फिर लोगों के बीच वायरल हो रहा है और लोग इस गाने का मतलब जानना चाह रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस गीत का मतलब बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1790479966825.webp)
'पहिले पहिल हम कईनी छठी मैया व्रत तोहार' का लिरिक्स
पहिले पहिल हम कईनी
छठ मैया व्रत तोहार
करिहें क्षमा छठ मैया
भूल चूक गलती हमार
गोदी के बलकवा के दिहा
छठ मैया ममता दुलार
पिया के सनेहिया बनाईं हे
मैया देहीं सुख सार
नारियर केरवा घउतवा
सजल नदिया केनार
सुनीं हे आरज छठ मैया
बढ़ी कुल परिवार
घाट सजइली मनोहर
मैया थोर भगती अपार
लिहनीं अरगिया हे मैया
देहीं आसीस हजार
शारदा सिन्हा के पहिले पहिल छठी मैया गाने का मतलब क्या है?
इस पूरे गाने में एक भक्त छठी मैया से अपने पूरे परिवार और घर की खुशियों के लिए दुआ मांगती होती है। शुरुआत में वह मैया से कहती है कि मैं पहली बार उनका व्रत रख रही हूं। पूजा-पाठ में अगर मुझसे जाने-अनजाने कोई गलती हो जाए, तो मां मुझे माफ कर देना और मुझ पर अपनी कृपा बनाए रखना।
इसके बाद एक मां के दिल की सबसे प्यारी बात सामने आती है। गाने में वह अपने बच्चे के लिए छठी मैया से ढेर सारा प्यार, ममता और दुलार मांगती है। साथ ही, अपने पति के साथ रिश्ता हमेशा मजबूत और प्यार भरा रहे और घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहे, ऐसी प्रार्थना करती है। यानी इस गाने में पूरे परिवार की खुशी की बात है।

image credit- imdb
गाने में छठ पूजा के घाट का बहुत ही प्यारा माहौल दिखाया गया है। नदी के किनारे नारियल और पूजा के सामान से सजा हुआ सुंदर घाट नजर आता है। इसी माहौल में मैं छठी मैया के सामने अपना दिल खोलकर वह बात रखती है। वह मैया से कहती है कि मेरे पूरे परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और मेरी पूजा और भक्ति को स्वीकार करें।
कुल मिलाकर, यह पूरा गीत किसी दुआ जैसा है। इसमें बच्चों का प्यार है, पति-पत्नी का साथ है और घर-परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना भी शामिल है।
गाने में छठ पूजा का दिखता है भाव
इस गाने में छठ पूजा का असली रंग और भाव साफ-साफ दिखाई देता है। इस गाने की सबसे खास बात यही है कि छठ पूजा यहां सिर्फ एक रस्म या पूजा जैसी नहीं लगती बल्कि सीधे परिवार की खुशियों से जुड़ी होती है। इसमें भक्त छठी मैया के सामने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगती है, पूरे परिवार के लिए सुख-शांति मांगती है और आखिर में मां का आशीर्वाद चाहती है।
ऊपर से शारदा सिन्हा की आवाज इस पूरे भाव को और भी ज्यादा इमोशनल बना देती है। जब लोग द वन (The Vvaan) फिल्म में इस गाने को सुनते हैं, तो उन्हें सिर्फ फिल्म का सीन ही याद नहीं आता बल्कि अपनी खुद की छठ पूजा और उससे जुड़ी यादें ताजा हो जाती हैं।
-1790480052738.webp)
image credit- instagram
'द वन' में क्यों खास है शारदा सिन्हा का गाना?
लीजेंड्री और दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी आवाज को फिल्म The Vvaan में लिया गया है। इसमें उनका साल 2016 का सुपरहिट छठ गीत 'पहिले पहिल छठी मैया' सुनाई दिया है। फिल्म की कहानी ही छठी मैया की महिमा पर है, इसलिए यह गाना फिल्म के माहौल में बिल्कुल फिट बैठता है।
आपकाे बता दें कि जब पर्दे पर छठ पूजा की तैयारियां चल रही होती हैं और बैकग्राउंड में यह गाना बजता है, तो थिएटर में बैठे कई लोग इमोशनल हो गए। सोशल मीडिया पर भी लोग इस गाने को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर कर रहे हैं, जिससे शारदा सिन्हा का यह प्यारा छठ गीत एक बार फिर से ट्रेंड करने लगा है।
The Vvaan: Force Of The Forrest की स्टार कास्ट
'द वन' लोक कथा पर आधारित फिल्म है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। इनके अलावा श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।
गाने का आसान मतलब
अगर आप आसान शब्दों में गाने का मतलब जानना चाहती हैं, तो ऐसे प्वॉइंटर्स में समझ सकती हैं।
- यह गीत छठी मैया के सामने एक भक्त की प्रार्थना है।
- इसमें पहली बार व्रत करने और पूजा में हुई गलती के लिए माफी मांगी गई है।
- बच्चे के लिए मां का प्यार और ममता पाने की इच्छा है।
- पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहे, ऐसी कामना की गई है।
- परिवार में सुख और खुशहाली की दुआ की गई है।
- नदी किनारे सजे छठ घाट और पूजा के माहौल का भी जिक्र है।
- आखिर में छठी मैया से परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की गई है।
यह भी पढ़ें- ना मूर्ति, ना पुजारी... रात होते ही आखिर कौन देता है पहरा? जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले बिहार के मंदिर का सच
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram/imdb
- 'पहिले पहिल' गीत किस साल आया?
- यह मशहूर छठ गीत साल 2016 में रिलीज हुआ था। शारदा सिन्हा की सुरीली आवाज ने इसे हर घर में बेहद लोकप्रिय बना दिया था।
- छठ पूजा का अर्घ्य किसे देते हैं?
- छठ पूजा के दौरान व्रती नदियां या घाटों पर खड़े होकर डूबते और उगते सूर्य देव तथा छठी मैया को अर्घ्य देकर आशीर्वाद मांगते हैं।
- छठ पूजा में नारियल क्यों चढ़ाते हैं?
- छठ पूजा में नारियल को बेहद पवित्र माना जाता है। इसे चढ़ाने से घर में सुख, समृद्धि, पवित्रता और वंश की वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।