Malayalam Thriller Films: थ्रिलर फिल्म की हैं शौकीन? हिंदी में देखें ये 5 मलयालम मूवी

Malayalam Crime Thrillers Movies: फ्री टाइम मिलते ही हम सभी ओटीटी पर अपनी मनपसंद फिल्में देखने लग जाते हैं। हालांकि कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि हिंदी फिल्मों की कहानी में कुछ खास बात नहीं है और लगभग सब की स्टोरी लाइन वही रहती हैं। अब ऐसे में लोग अलग-अलग भाषा की फिल्में देखना पसंद करते हैं। अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं और बॉलीवुड के अलावा अन्य भाषायी फिल्में सर्च कर रही हैं, तो यह लेख आपके लिए काम का साबित हो सकता है। यहां हम आपको 5 मलयालम मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं।
संभवम अध्यायम ओन्नू (Sambhavam Adhyayam Onnu)
संभवम अध्यायम ओन्नू फिल्म की कहानी सस्पेंस का एक ऐसा जाल है, जिसमें आप ऐसे उलझ जाओगे कि समझ नहीं आएगा कि क्या हो रहा है? मूवी की कहानी एक रहस्यमयी जंगल से शुरू हो जाती है, जहां से कोई भी आज तक जिंदा वापस नहीं लौटा है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर देख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- देव आनंद के साथ इस सीन को करने में शर्मा गई थीं Hema Malini, मूवी हो गई थी सुपरहिट
रेखाचित्रम (Rekhachithram)
अगर आप थ्रिलर और संस्पेंस के साथ पुलिस इन्वेस्टिगेटिंग मूवी देखना पसंद करती है, तो रेखाचित्रम को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। इसकी कहानी एक लड़की की लाश मिलने से शुरू होती है। मूवी में क्लाइमेक्स तब आता है, जब लड़की के मर्डर का खुलासा होता है। इसे आप ओटोटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं।

सूक्ष्मदर्शिनी (Sookshmadarshini)
थ्रिलर और रॉ का जबरदस्त धमाल आपको सूक्ष्मदर्शिनी फिल्म में देखने को मिलेगा। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पड़ोसी की गतिविधियों पर नजर रखती है। शुरू में कहानी आपको बेसिक लगेगी, लेकिन बाद में जो होता है उसे देखकर आप चौंक जाएंगी। इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर देख सकती हैं।

दृढम (Dridam)
क्राइम थ्रिलर के शौकीन लोगों के लिए दृढम कमाल की साबित हो सकती है। इस फिल्म में सब-इंस्पेक्टर विजय रामकृष्णन का किरदार निभाया है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जो एक युवा पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपनी पहली पोस्टिंग पर एक रहस्यमयी हत्या के मामले को सुलझाने के लिए केवल एक सप्ताह का समय मिलता है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर देख सकती हैं।
किष्किंधा कांडम (Kishkindha Kaandam)
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म किष्किंधा कांडम को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकती हैं। इस फिल्म की कहानी बंदरों से आबाद कल्लेपथी आरक्षित वन क्षेत्र के पास स्थित एक घर की है। इस मूवी में मोड़ तब आता है जब घर से एक बंदूक गुम हो जाती है और घर में रहने वाले पूर्व सैन्य अधिकारी व उनके बेटे के रहस्यों से पर्दा उठने लगता है।

इसे भी पढ़ें- इस वीकेंड बच्चों को OTT पर दिखाएं अपने बचपन की ये एवरग्रीन एक्शन फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- IMDB
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।