Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:08 AM IST

देव आनंद के साथ इस सीन को करने में शर्मा गई थीं Hema Malini, मूवी हो गई थी सुपरहिट

हेमा मालिनी और देव आनंद की फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा जानें, जब एक रोमांटिक सीन के दौरान हेमा शर्मा गई थीं। कैसे देव आनंद ने स्थिति संभाली और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई, विस्तार से पढ़ें।
Updated:- 2026-06-16, 21:05 IST
bollywood behind the scenes stories

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी को बेहतरीन अभिनय के लिए जाना चाहता है। साथ ही ऑन स्‍क्रीन और ऑफ स्‍क्रन दोनों में उनकी ग्रेसफुल प्रेंजेंस उनके फैंस का मन मोह लेती है। लेकिन उनके करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक किस्सा आज भी काफी दिलचस्प है। यह किस्‍सा एक फिल्‍म की शूटिंग से जुड़ा है, जिसमें उनके साथ देव आनंद जैसे दिग्गज अभिनेता शामिल थे। यह घटना फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' की शूटिंग के दौरान की है, जिसने आगे चलकर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी।

हेमा माहिनी ने क्‍यों कहा था, 'मैं नहीं बैठ सकती ऐसे, मुझे शर्म आती है'

बताया जाता है कि फिल्म के एक लोकप्रिय गाने की शूटिंग बिहार के बिहार के नालंदा में की जा रही थी। यह गाना अपने समय में काफी चर्चा में रहा और दर्शकों के बीच खूब पसंद भी किया गया। इसी गाने के एक खास सीन को लेकर हेमा मालिनी थोड़ी असहज हो गई थीं। इस सीन में उन्हें एक रोप-ट्रॉली पर देव आनंद की गोद में बैठकर शूट करना था। यह सिचुएशन उनके लिए नई तो थी ही और थोड़ी मुश्किल भी थी।

Dev_Hema

हेमा मालिनी ने खुद कई इंटरव्यू में इस अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया था कि उस समय उन्हें यह सीन करने में काफी झिझक महसूस हो रही थी। वे उस माहौल में खुद को पूरी तरह सहज नहीं कर पा रही थीं। हेमा ने साफ तौर पर देव आनंद से कहा था कि वह इस तरह बैठने में असहज महसूस कर रही हैं और उनके लिए यह स्थिति थोड़ी शर्मनाक लग रही है। यहां तक की हेमा ने देव आनंद से यह भी कहा था कि, "मैं आपके ऊपर अपना पूरा वजन रखकर कैसे बैठ जाऊं। "

देव आनंद ने ऐसे संभाली थी सिचुएशन

हेमा की बात सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोगों को लगा कि आज सीन शूट ही नहीं हो पाएगा। लेकिन देव आनंद जैसे अनुभवी और समझदार अभिनेता ने इस स्थिति को बहुत ही सहज तरीके से संभाल लिया। उन्होंने हेमा को आराम से समझाया और कहा कि उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। देव आनंद ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा और यह भी समझाया कि वे बस कैमरे की ओर देखें और पूरी तरह से अपने किरदार में ढल जाएं। देव आनंद के समझाने पर हेमा मालिनी ने बात मान ली और सीन को कंप्‍लीट भी कर लिया। यह फिल्‍म रिलीज हुई तो बॉक्‍स ऑफिस में धमाल मचा दिया।

यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।