टैरो कार्ड एक्‍सपर्ट से जानें किस राशि के लोग होते हैं दोहरे व्यक्तित्व वाले

आइए टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें किस राशि के लोग दोहरे व्यक्तित्व वाले होते हैं और उनका आपके सामने अलग रूप दिखाई देता है और पीठ पीछे कुछ अलग।

zodiac duel personality
zodiac duel personality

अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि यह दोहरी बातें करता है, इसकी किसी बात पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ये व्यक्ति जो भी बोलता है उसकी किसी बात का भरोसा नहीं किया जा सकता है। कुछ ऐसी बातें लोग अक्सर आपस में करते हैं, लेकिन कभी आपने सोचा है कि ये भी आपकी किसी राशि के प्रभाव का ही असर हो सकता है।

जी हां, हम जो भी करते हैं या जो भी कहते हैं उनका असर भी आपकी राशि पर ही निर्भर करता है। अगर आपसे कहा जाए कि किसी भी व्यक्ति की दोहरी पर्सनालिटी या व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है तो आपमें से कई लोग सुनकर थोड़ा आश्चर्य में पड़ जाएंगे लेकिन यह वास्तविकता है कि आपकी राशि आपके बारे में बहुत कुछ बयां करती है। आइए टैरो कार्ड रीडर जीविका शर्मा से जानें कि किस राशि के लोग दोहरे व्यक्तित्व वाले होते हैं इसलिए उनसे बच कर रहना ही बेहतर है।

मीन राशि

picean zodiac

जीविका शर्मा बताती हैं कि मीन राशि वाले अक्सर दोहरे व्यक्तित्व वाले होते हैं जैसा कि उनकी राशि से ही पता चलता है। इनका एक पक्ष भावुक होता है तो दूसरा पक्ष इनके स्वार्थी और चतुर स्वभाव को दर्शाता है। दोनों पक्ष एक दूसरे की उपस्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं लेकिन, मीन राशि वाले आमतौर पर अपने स्वार्थी और चतुर पक्ष के अस्तित्व को सभी से छिपाने की कोशिश करते हैं। आपको इस राशि के लोगों से बचने की जरूरत है।

इसे जरूर पढ़ें:टैरो कार्ड एक्‍सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कौन सा प्रोफेशन है सबसे अच्छा

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले अपने अंदर दो तरह के व्यक्तित्व लेकर चलते हैं। उनके मामले में, उनका एक पक्ष दूसरे के अस्तित्व के बारे में पूरी तरह से अवगत नहीं होता है। ये दोनों व्यक्तित्व एक दूसरे के ध्रुवीय विरोधी हैं। उनके अलग-अलग व्यक्तित्व अक्सर उनके कार्यों में दिखाई देते हैं। लेकिन वो शायद ही कभी इसे नोटिस कर पाते हैं। उन्हें शायद ही इस बात का एहसास हो कि उनके अलग-अलग व्यक्तित्व हैं।

कर्क राशि

cancer zodiac

कर्क राशि के लोगों के भी दो व्यक्तित्व होते हैं। एक वह है जो वे सार्वजनिक रूप से दिखाते हैं जबकि दूसरा हमेशा छिपा रहता है। वे दुनिया को एक ऐसी छवि दिखाते हैं जो उन्हें नरम होने के लिए प्रोजेक्ट करती है। दूसरी ओर वे जोड़-तोड़ वाली छवि को छिपा कर रखते हैं क्योंकि वे इसे गुप्त रूप से केवल तभी उपयोग करते हैं जब उन्हें आवश्यकता होती है।(माथे के आकार के हिसाब से पर्सनालिटी )


कन्या राशि

कन्या राशि में दो सेट व्यक्तित्व होते हैं जहां एक बेहद सकारात्मक होता है जो सम्मान और प्रोत्साहन दिखाता है। उनका दूसरा व्यक्तित्व बेहद नकारात्मक होता है जो लोगों को अपमानित करना, उन्हें डिमोटिवेट करना और उन्हें नीचा दिखाने के लिए सब कुछ करना पसंद करता है। उनका नकारात्मक पक्ष उन्हें खतरे में डाल सकता है और दूसरे लोगों के साथ उनके रिश्ते को भी बर्बाद कर सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:Weekly Tarot: यह सप्ताह कैसा बीतेगा? राशि अनुसार टैरो एक्‍सपर्ट से जानें

कुंभ राशि

aquarious zodiac

कुंभ राशि वाले भी दोहरे व्यक्तित्व वाले होते हैं। लेकिन जिस तरह से वे खुद को संचालित करते हैं, शायद ही किसी को उनके व्यक्तित्व में अंतर के बारे में पता चलता हो। उनकी हरकतें उन्हें बहुत केयरिंग और इमोशनल दिखाती हैं लेकिन वास्तव में वे शायद ही कभी परेशान होते हैं। यह लोगों को अपने पक्ष में करने का उनका तरीका मात्र होता है। कुंभ राशि वाले कभी भी अपना नकारात्मक पक्ष नहीं दिखाना चाहते हैं। इसी वजह से इस राशि के लोगों से बचने की आवश्यकता है। जिससे इस राशि के लोग आपको किसी तरह का धोखा न दे सकें।(राशियों के हिसाब से व्यक्तित्व)

इस तरह यहां बताई गयी राशियों के लोग दोहरा व्यक्तित्व रखते हैं, लेकिन यह एक सामान्य परिकल्पना है और ग्रहों के हिसाब से यह अनुमान बदल भी सकता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP