हर व्यक्ति के स्वभाव में कुछ न कुछ कमियां जरूर होती हैं। ऐसी ही एक कमी है झूठ बोलना। हालांकि, कभी न कभी तो हर कोई झूठ बोलता है, मगर कुछ लोगों का स्वभाव ही होता है कि वह बात-बात पर झूठ बोल जाते हैं।
आज हम आपको ऐसी ही कुछ राशियां बताएंगे, जिनकी बातों पर आपको जल्दी से भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि उनकी झूठ बोलने की आदत होती है। हां, यह बात अलग है कि हर किसी की झूठ बोलने की वजह अलग-अलग हो सकती है।
तो चलिए जानते हैं उन राशियों के जातकों के बारे में जो झूठ बोलने में माहिर होते हैं-
मेष
मेष राशि के जातक झूठ तो बोलते हैं, मगर उनके इरादे नेक होते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर मेष राशि के जातक हमेशा लोगों से झूठ बोल जाते हैं। लोगों की मदद करना मेष राशि के जातकों का स्वभाव होता है। कई बार आर्थिक रूप से भी मेष राशि के जातक लोगों की मदद करते हैं। इतना ही नहीं, वह यह दिखाना भी पसंद करते हैं कि उनके आस-पास के लोग इसलिए खुश हैं क्योंकि उन्होंने उनकी बहुत अधिक मदद की है।
इसे जरूर पढ़ें- राशि के हिसाब से जानें क्या रहस्य छुपाए रहते हैं आप?
कर्क
अपने बारे में बातें छुपाना कर्क राशि के जातकों की आदत होती है। इन लोगों को अपने जीवन से जुड़ी बातों को किसी के भी समक्ष उजागर करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। लेकिन जब भी कर्क राशि के जातकों से कोई ऐसी बात पूछ ले, जो उन्हें नहीं बतानी है तो वह उस बात को बताने से इंकार नहीं करते हैं, मगर कोई ऐसी कहानी गढ़ देते हैं जो वास्तव में झूठी होती है।(किस राशि के लोग होते हैं दोहरे व्यक्तित्व वाले)
सिंह
गलत काम करने के बाद पकड़े जाने का डर तो सभी को होता है, मगर कुछ लोग इसका डट कर सामना करते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो पकड़े जाने के डर से झूठ बोल जाते हैं। सिंह राशि के जातक ऐसे ही होते हैं। यदि किसी परिस्थिति को छुपाने की सिंह राशि के जातक कोशिश कर रहे होते हैं और वह पकड़ में आ जाए, तो सभी सवालों से बचने के लिए सिंह राशि के जातक झूठी कहानी बताने लग जाते हैं।(कौन सी राशि के लोग बन सकते हैं आपके 'बेस्ट फ्रेंड')
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को भी झूठ बोलने की आदत होती है। यह लोग नहीं चाहते हैं कि इनके डार्क साइड को कोई देख पाए। केवल अपने डार्क साइड को छुपाने के लिए वृश्चिक राशि के जातक झूठ बोलते हैं। अपने झूठ को सच साबित करने के लिए यह लोग झूठ पर झूठ बोलते जाते हैं।
मीन
मीन राशि के जातकों को अपने व्यक्तित्व को लोगों के आगे झूठा पेश करने में मजा आती है। इस राशि के जातक कभी भी अपनी सही पहचान लोगों के सामने नहीं आने देना चाहते हैं। मीन राशि के लोग हमेशा खुद को बहुत ही इमोशनल दिखाने की कोशिश में रहते हैं और लोगों को यह बताते हैं कि वह बहुत ही नर्म दिल के हैं। अपनी पुरानी लव रिलेशनशिप को लेकर भी मीन राशि के जातक हमेशा झूठ बोलते हैं।
तो अगर आपके संपर्क में भी ऊपर बताई गई राशियों में से किसी राशि का जातक है, तो आपको उससे सतर्क रहना चाहिए और उसकी किसी भी बात पर विश्वास करने से पहले हर पक्ष को जांच परख लेना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी बहुत पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों