Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:14 AM IST

जानें करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की अनोखी लव स्टोरी, पार्किंग एरिया में हुई थी पहली मुलाकात

एक्टर करण वी ग्रोवर और मॉडल पॉपी जब्बल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आइए जानते हैं इनकी क्यूट लव स्टोरी के बारे में।   
Updated:- 2022-06-07, 12:39 IST
image

टीवी के पॉपुलर एक्टर करण वी ग्रोवर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल के साथ फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटो काफी वायरल हो रही हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने 10 साल डेट करने के बाद शादी की है। दोनों ने बेहद सादगी के साथ शादी की है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच शादी की है। करण और पॉपी की लव स्टोरी बेहद अनोखी है। इस लेख में हम आपको उनकी क्यूट लुव स्टोरी के बारे में बताएंगे। 

करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की लव स्टोरी

karan v grover and poppy jabbal wedding ()

करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल उनकी पहले मुलाकात कार पार्किंग के दौरान हुई थी। इसके बाद वह दोनों कॉमन फ्रेंड के मिले। इसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की। करण को पॉपी पहली ही मुलाकात में बेहद पसंद आई थी। 

ट्रैवलिंग पार्टनर 

karan v grover and poppy jabbal wedding ()

शुरुआत में करण और पॉपी अच्छे दोस्त थे, दोनों को ट्रैवलिंग काफी पसंद थी। अक्सर साथ में वह घूमने जाते थे। ट्रैवलिंग के साथ-साथ इनका रिश्ता भी काफी मजबूत हुआ। रिलेशनशिप के 10 साल बाद दोनों ने 7 जन्म के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया। पॉपी अक्सर इंस्टाग्राम पर करण और अपनी क्यूट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। (ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट जगह)

इसे जरूर पढ़ेंः  Mahesh Bhupathi Birthday Special: इस वजह से लारा दत्ता फिदा हो गई थीं महेश भूपति पर, आप भी जानें

कौन हैं पॉपी जब्बल?

karan v grover and poppy jabbal wedding

पॉपी जब्बल एक्ट्रेस, एंकर और मॉडल हैं। उनका जन्म छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई को हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने लंदन से फैशन डिजाइनिंग में मास्टर डिग्री की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर की शुरू किया। 

इसे जरूर पढ़ेंः शाहरुख-गौरी से लेकर ऋतिक-सुजैन तक, इन 9 बॉलीवुड स्टार्स को हुआ था Love At First Sight

पॉपी जब्बल करियर 

पॉपी जब्बल कई मॉडलिंग शो और विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह पॉपी MTV Rush का हिस्स रह चुकी है। उन्होंने पंजाबी फिल्म माही NRT में काम किया है। इसके अलावा वह वेब सीरिज 'Lost and Found'में भी नजर आ चुकी हैं। (रुबीना दिलैक लव स्टोरी)

 

करण वी ग्रोवर करियर 

करण आज के समय में टीवी जगत के फेमस एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में सीरियल सारथी से किया था। इसके बाद वह सीरियल मेरी आवाज को मिल गई रोशनी में नजर आएं थे। लेकिन उनको पहचान सीरियल वो रहने वाली महलों की से मिली है। इसके बाद करण कई हिट सीरियल में नजर आएं। साल 2007 में वह रियलिटी शो नच बलिए 3 में नजर आएं। इस शो में वह कविता कौशिक से साथ नजर आएं थे। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।