Best Cleaning Hacks: घर साफ करने के लिए हम कितनी मेहनत करते हैं। मगर बावजूद इसके घर में गंदगी जम ही जाती है। फिर चाहे बाथरूम की टाइल्स हो या घर का गंदा फर्श। इस दिक्कत से बचने का सबसे सही तरीका है कि आप सफाई करते वक्त कुछ टिप्स और ट्रिक्स अपनाएं।
अगर आपको यह लग रहा है कि इन टिप्स के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे, तो आप गलत है। क्योंकि, आप घर में मौजूद अलग-अलग चीजों से ही अपने घर को साफ कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए साल 2023 में पसंद किए जाने वाले ऐसे ही कुछ टॉप क्लीनिंग हैक्स लेकर आए हैं।
गंदे से गंदी टाइल्स को साफ करने के लिए आप घर पर ही असरदार क्लीनर बना सकते हैं। क्लीनर बनाने के लिए आपको चाहिए बाथरूम क्लीनर, 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर और 1 चम्मच बेकिंग सोडा। अब इन चीजों को एक साथ मिलाएं। अब टाइल्स का जो भी हिस्सा गंदा हो उसपर ब्रश की मदद से इस घोल को लगाएं और 5 मिनट बाद रब करके साफ कर दें। ऐसा करने से टाइल्स पर लगे ज्यादातर दाग छूमंतर हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Easy Cleaning Hacks: 1 मिनट में साफ हो जाएगा स्विच बोर्ड, जानिए ये आसान ट्रिक्स
1 रुपये में आज के समय में एक टॉफी के अलावा आप क्या खरीद सकते हैं। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि 1 रुपये में घर को साफ किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस आधी बाल्टी पानी में 1 रुपये के शैंपू के घोल को डालना है। अब इस घोल से फर्श, टाइल्स, फर्निचर, सोफा और धूल-मिट्टी को आसानी से साफ कर लें।
यह विडियो भी देखें
बहुत से लोग फर्श को साफ करने के लिए मार्केट से महंगे-महंगे क्लीनर खरीदते हैं। इससे सही यह रहेगा कि आप पानी में शैंपू और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें। अब आप इस घोल की मदद लेकर फर्श की सफाई करें। रोजाना पानी से सफाई करने से बेहतर है कि आप इस घोल को बनाएं। इससे फर्श की चमक बरकरार रहती है।
टॉयलेट पॉट की सफाई के लिए आपको स्पार्कलिंग बेकिंग सोडा या बोरेक्स मिलाकर टॉयलेट बाउल में डालना होगा। अब यह उसी तरह से रिएक्टर करेगा, जैसे एसिडिक रिएक्शन पैदा होता है। थोड़ी देर के लिए पॉट को ऐसे ही छोड़ दें। अब ब्रश की मदद से से पॉट को साफ करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सफेद सिरका और पानी डालकर पॉट को साफ करें।
बर्तन धोने से साबुन को किसी भी खराब जुराब पर लगाएं और उससे पूरे वॉश बेसन व नल को साफ करें। ऐसा करने से वॉश बेसिन अच्छे से साफ हो जाता है। अगर आपके वॉश बेसन के दाग ज्यादा जिद्दी हैं, तो आप साबुन से साफ करते वक्त सिरके की कुछ बूंदे भी वॉश बेसन पर डाल सकते हैं।
नेल पेंट रिमूवर की मदद से आप अपने सफेद स्विच बोर्ड को दोबारा चमका सकते हैं। इसके साथ-साथ टूथपेस्ट जैसी घर में मौजूद चीजों की मदद से भी स्विच साफ हो जाते हैं। आप बस जरूरत से ज्यादा पानी और प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से लिक्विड स्विच के अंदर तक चला जाता है।
दीवार और बर्तन जैसी चीजों को कंडीशनर की मदद से साफ किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस 1 कटोरी पानी गुनगुना करके उसमें 1 पाउच कंडीशनर डालना है। ऐसा करने से आपका घर चमक जाएगा।
इन सभी टिप्स के साथ-साथे आप दीवारों पर लगे गंदे दागों को साफ करने के लिए भी बॉरोक्स पाउडर और सिरके को पानी में मिलाकर घोल तैयार कर सकते हैं। इससे आपकी दीवार बिना किसी खर्च के दोबारा चमक उठेंगी।
इसे भी पढ़ेंः घर की सीढ़ियों पर जमी गंदगी को साफ करने के आसान टिप्स जानें
बर्तन और चांदी की चीजों पर लगे दागों को आप उबलते पानी में एल्युमिनियम फॉइल डालकर तैयार हुए घोल से साफ कर सकते हैं। यह ट्रिक बहुत कम लोग जानते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।