दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों के बारे में कितना जानते हैं आप ?

हमारे जीवन में घड़ी का काफी महत्व है। घड़ी से हम पल-पल की जानकारी रख सकते हैं। जीवन में आप घड़ी के बिना सही समय पर कुछ भी काम नहीं कर सकते हैं। हर कोई समय का पता लगाने के लिए घड़ी का इस्तेमाल करता है। आज के जमाने में सभी अपनी हैसियत के मुताबिक घड़ी पहनते हैं।
लेकिन दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं जो कि महंगी घड़ियां पहनने के शौकीन होते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगी घड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
ग्राफ डायमंड हैलुसिनेशन

ग्राफ डायमंड हैलुसिनेशन दुनिया की सबसे महंगी घड़ी मानी जाती है। इंडियन रुपये के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 400 करोड़ बताई जा रही है। इस घड़ी में 110 कैरट रंगीन हीरे लगे हुए हैं, जोकि घड़ी को और ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं।
ग्राफ डायमंड फैसिनेशन

ग्राफ डायमंड फैसिनेशन दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में से एक मानी जाती है। इंडियन रुपये के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 297 करोड़ बताई जा रही है। इस घड़ी में 38 कैरेट व्हाइट डायमंड लगा हुआ है। वहीं, सेंटर में नाशपाती के आकार की घड़ी लगाई गई है, जो इसकी डिज़ाइन में चार चांद लगा रही है।
इसे भी पढ़ें- क्या होता है IMPS, जानिए आसान स्टेप्स में पैसे ट्रांसफर करने के तरीके
ब्रिगेट ग्रैंड कॉम्प्लिकेशन मारिए-एंटोनेट

यह एक पॉकेट घड़ी है, जिसको बनाने में लगभग 40 साल लगे थे और 1827 में इसे बनाकर तैयार किया गया था। इस घड़ी को सोने के डिब्बे में रखा गया। इसे बनाने में काफी परेशानी हुई थी और इसकी कीमत लगभग 30 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। (5जी मोबाइल खरीदने से पहले रखें ध्यान)
जैकब और सीओ. बिल्लिओनेरे
इस घड़ी को जैकब ऐंड कंपनी द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें बेल्ट की जगह 260 कैरेट की हीरे के आकार के सेट लगे हैं। साथ ही, घड़ी की डिजाइन को बेहद अलग लुक दिया गया है, जो कि काफी खूबसूरत है। इसकी कीमत 18 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें- जानें वॉट्सएप लोगो को कितने कलर्स में बदल सकती हैं आप?
जैगर लेकोल्ट्रे जोएलेरी 101 मैनचेट
इस घड़ी को दुनिया की सबसे महंगी घड़ी में से एक माना जाता है। इसको विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाया गया है, जोकि ब्रेसलेट की तरह लगती है। इस घड़ी में 576 हीरे लगे हुए हैं। इसकी कीमत लगभग 26 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। (ऐसे लैपटॉप को हैकर्स से बचाएं)
पटेक फिलिप हेनरी ग्रेव्य सुपरकंप्लिकेशन
पटेक फिलिप हेनरी ग्रेव्य सुपरकंप्लिकेशन एक पॉकेट वॉच है और इस घड़ी को दुनिया की सबसे महंगी घड़ी माना जाता है। इस घड़ी को बनाने में लगभग आठ साल लगे थे। जानकारी के लिए बता दें कि इस घड़ी की कीमत लगभग 68 करोड़ रूपये बताई जा रही है।
द हुबलोट
इस घड़ी में लगभग 1200 हीरे लगे हुए हैं और ये हीरे 140 कैरेट के हैं। इसकी कीमत लगभग 31 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जब यह घड़ी लॉन्च हुई थी, तब इसकी डिमांड काफी ज्यादा थी।
रिचर्ड मिल कैलिबर आरएम 019 सेल्टिक नॉट टूरबिलोन
इस घड़ी की कीमत लगभग 2 करोड़ 90 लाख रुपये बताई जा रही है। यह घड़ी कई कलर में मौजूद है। वहीं, इस घड़ी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। घड़ी के अंदर दिया हुआ डिजाइन काफी खूबसूरत लगता है।
क्या आपको दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों के बारे में पता था? अगर नहीं तो हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको दिलचस्प लगी होगी। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज़रूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
image credit-pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।