घर की Window में लगे हैं लकड़ी के पल्ले, इन तरीके से करें डेकोरेट; मिलेगा एस्थेटिक लुक

How To Make Window Look Pretty: आजकल घरों में मॉडर्न एल्युमीनियम या यूपीवीसी खिड़कियों का चलन बढ़ गया है, लेकिन पुरानी लकड़ी की खिड़कियों और उनके भारी पल्लों का अपना एक अलग ही अट्रैक्टिव होता है। अगर आपके घर में भी लकड़ी की खिड़कियां लगी हैं और आप उन्हें पुराना या बोरिंग समझकर बदलने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए। लकड़ी की खिड़कियों को अगर थोड़ा सा डेकोरेट कर दिया जाए, तो आपके कमरे को एस्थेटिक और विटेंज लुक मिल सकता है।
अगर आपको पेटिंग का शौक है, तो यह पेंट कलर से इसे सजाना आपकी साधारण सी खिड़की पूरे कमरे का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन प्वाइंज बना सकता है। नीचे लेख में आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके जिनसे आप अपनी लकड़ी की खिड़कियों को एक नया और स्टाइलिश मेकओवर दे सकती हैं।
पेंट और पॉलिश से करें लकड़ी के पल्ले को डेकोर

अपनी खिड़की को नया लुक देने का सबसे पहला और असरदार तरीका है पेंट। अगर आप उसे क्लासिक लुक देना चाहती हैं, तो लकड़ी को अच्छी तरह सैंडपेपर से घिसकर डार्क वॉलनट या टीक फिनिश में पॉलिश करवाएं।
अगर आप कमरे को थोड़ा वाइब्रेंट और मॉडर्न बनाना चाहती हैं, तो पेस्टल कलर्स जैसे मिंट ग्रीन, स्काई ब्लू या सफेद रंग का चुनाव करें। डिस्ट्रेस्ड लुक यानी रगड़ा हुआ पुराना पेंट वाला स्टाइल आजकल बहुत ट्रेंड में है, जो खिड़की को एक एंटीक और एस्थेटिक टच देता है।
इसे भी पढ़ें- Old Curtain Uses: बेकार नहीं इन 7 कामों में इस्तेमाल कर सकती हैं पुराने पर्दे
सही पर्दों और फैब्रिक को चुनें

लकड़ी के पल्लो के साथ अगर आप पर्दो का सेलेक्शन सही करती हैं, तो सिंपल सा रूम भी कमाल का लगेगा। अगर लकड़ी का रंग गहरा है, तो हल्के सफेद लेस वाले या पतले मलमल के पर्दे लगाएं। ये पर्दे न केवल रोशनी को छनकर आने देते हैं, बल्कि कमरे को सुकून भरा लुक भी देते हैं। आप चाहें तो केवल आधे हिस्से में कैफे स्टाइल पर्दे भी लगा सकती हैं। इसके अलावा, लकड़ी के साथ जूट या बांस के ब्लाइंड्स का इस्तेमाल करके एक नेचुरल और अर्थी लुक दे सकती हैं।
पौधों और फूलों से लकड़ी की खिड़की को करें डेकोरेट

खिड़की की चौखट या पल्लों के पास ग्रीनरी जोड़ने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। लकड़ी और पौधों का मेल हमेशा ही एस्थेटिक दिखता है। खिड़की के किनारे पर छोटे सिरेमिक पॉट्स में सकुलेंट्स या मनी प्लांट रखें। अगर आपकी खिड़की बाहर की तरफ खुलती है, तो आप खिड़की के पल्लों पर छोटे हैंगिंग प्लांटर्स भी लटका सकती हैं। रियल प्लांट की वजह से न केवल खिड़की सुंदर दिखाने में मदद करते हैं।
छोटे-छोटे डेकोरेटिव एलिमेंट्स से करें लकड़ी के पल्ले को डेकोरेट

खिड़की के पल्लों को सजाने के लिए आप फेयरी लाइट्स या कांच की रंगीन बोतलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। शाम के समय जब ये लाइटें जलती हैं, तो लकड़ी के फ्रेम के साथ मिलकर एक जादुई माहौल बनाती हैं। इसके अलावा, खिड़की के हैंडल को बदलकर पीतल या तांबे के एंटीक हैंडल लगा दें। अगर खिड़की में कांच लगा है, तो आप स्टेंड ग्लास फिल्म का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Terrace Makeover: घर की छत को देना चाहती हैं गांव की चौपाल वाला लुक, Village Style Seating Area वाले ये आइडियाज हैं बेस्ट
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।