Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:59 AM IST

Terrace Makeover: घर की छत को देना चाहती हैं गांव की चौपाल वाला लुक, Village Style Seating Area वाले ये आइडियाज हैं बेस्ट

Terrace Village Look Ideas: घर की छत एक ऐसी जगह है जहां भागदौड़ भरी जिंदगी से सुकून के पल बिताए जा सकते हैं। खासकर अगर छत का लुक गांव जैसा हो। अगर आप अपनी छत को विलेज रस्टिक लुक देना चाहती हैं, जो नीचे लेख में बताए गए विलेज स्टाइल सीटिंग एरिया वाले आइडिया काम आ सकते हैं।
Updated:- 2026-05-16, 15:18 IST
image

Ghar Ki Chhat Ko Village Look Kaise Dein: शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच, अक्सर हमारा मन गांव वाले सुकून को तरसता है। गांव की नीम के पेड़ वाली छांव और चौपाल पर बैठकर की जाने वाली बातें अब यादों में ही रह गई हैं। अब ऐसे में लोग अपने घर में ऐसी चीजें जोड़ते हैं, जो गांव जैसी वाइब दें। अगर आप भी अपने आशियाने में विलेज लुक चाहती हैं, तो खाली छत को भी एक खूबसूरत गांव की चौपाल में बदल सकती हैं? टेरेस मेकओवर का यह आइडिया न केवल आपके घर को एक यूनिक और देसी लुक देगा, बल्कि यह शाम की चाय और परिवार के साथ समय बिताने के लिए सबसे पसंदीदा कोना बन जाएगा। आज के इस लेख में हम आपको विलेज स्टाइल सीटिंग एरिया वाले आइडियाज बताने जा रहे हैं। नीचे छत को विलेज-स्टाइल सीटिंग एरिया में बदलने के लिए यहां कुछ बेस्ट और आसान आइडियाज दिए गए हैं।

चारपाई और खाट से दें गांव वाला लुक (Terrace Ko Village Look Kaise Dein)

Terrace Ko Village Look Kaise Dein

अगर आप अपने टेरेस को गांव वाला लुक देना चाहती हैं, तो आप चारपाई और खाट के बिना अधूरा है। नीचे देखें सजाने का तरीका-

कैसे सजाएं?

  • छत के एक कोने में एक या दो पारंपरिक सूत या जूट से बुनी हुई खाट रखें।
  • इस पर चटकीले रंगों जैसे राजस्थानी या जयपुरी प्रिंट के गद्दे और तकिए रखें।
  • आप चाहें तो रंग-बिरंगे बंधेज या मिरर-वर्क वाले कुशन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Bedroom में लगवाएं Premium Wall Panel के ये डिजाइंस, स्टाइल्स और पर्सनल स्पेस को मिलेगा रॉयल लुक

मुड्ढे और जूट के स्टूल से दें गांव वाला लुक (Desi Terrace Garden Design)

Desi Terrace Garden Design

अगर आपकी छत पर जगह थोड़ी कम है, तो बड़ी चारपाई की जगह आप पारंपरिक मुड्ढों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे सजाएं?

  • सरकंडे या बांस से बने मुड्ढे और जूट की छोटी चौकियां (स्टूल) चौपाल वाला फील देने के लिए बेस्ट हैं।
  • ये हल्के होते हैं, इसलिए इन्हें बारिश के मौसम में हटाना भी आसान होता है।

लो-फ्लोर सीटिंग और गद्दे (Terrace Par Chaupal Setup)

village rustic ideas 1

ठेठ देसी चौपाल अक्सर जमीन पर ही जमती है। इसके लिए आप छत के एक हिस्से को लो-फ्लोर सीटिंग एरिया बना सकती हैं।

कैसे सजाएं?

  • जमीन पर एक बड़ी जूट की चटाई या दरी बिछाएं। उसके ऊपर एक मोटा गद्देदार गद्दा डालें।
  • गद्दे के चारों तरफ बड़े-बड़े गोल मसनद रखें, ताकि लोग आराम से टेक लगाकर बैठ सकें।

मिट्टी के बर्तन और हुक्का एलिमेंट से टेरेस को बनाएं गांव जैसा (Give Roof of Your Modern Flat Village Chaupal look)

village look terrace

सजावट में छोटी-छोटी चीजें बड़ा अंतर लाती हैं। गांव का लुक देने के लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करें।

कैसे सजाएं?

  • कोने में पानी के लिए एक बड़ा मिट्टी का मटका या सुराही रखें।
  • पौधों के लिए प्लास्टिक के गमलों की जगह मिट्टी के पारंपरिक गमलों का इस्तेमाल करें।
  • सीटिंग एरिया के बीच में एक छोटी लकड़ी की चौकी रखें।
  • उस पर सजावट के लिए एक पारंपरिक हुक्का या पीतल की लालटेन रख सकती हैं।

हरियाली और नेचुरली छांव (The Banyan Tree Vibe)

how to make terrace look like village

गांव की चौपाल अक्सर किसी बड़े बरगद या नीम के पेड़ के नीचे होती है। छत पर पेड़ तो नहीं उगाया जा सकता, लेकिन वह वाइब जरूर लाई जा सकती है।

कैसे सजाएं?

  • सीटिंग एरिया के ऊपर बांस की चटाई या हरी नेट का शेड बनाएं।
  • चारों तरफ ढेर सारे देसी पौधे जैसे तुलसी, गेंदा, एलोवेरा और मनी प्लांट लगाएं।
  • आप चाहें तो बेल वाले पौधे भी लगा सकती हैं जो बांस के शेड पर चढ़ जाएं।

लालटेन और दीयों की रोशनी (Warm Village Lighting)

शाम के समय चौपाल का मजा दोगुना करने के लिए लाइटिंग का खास ख्याल रखें। नीचे जानें सजाने का तरीका-

कैसे सजाएं?

  • छत पर तेज सफेद लाइट की जगह वॉर्म यलो लाइट का इस्तेमाल करें।
  • दीवारों पर लालटेन टांगें जिनमें जीरो-वॉट के बल्ब फिट हों।
  • त्योहारों या खास मौकों पर मिट्टी के दीए जलाएं।

टेरेस को गांव वाला लुक देने के लिए और कैसे सुंदर बनाएं?

how to make terrace beautiful

  • प्लास्टिक की जगह सिर्फ मिट्टी के गमलों का ही प्रयोग करें।
  • गमलों, रेलिंग या खंभों पर जूट या सूत की मोटी रस्सी लपेटकर देसी टच दें।
  • बैठने के लिए फर्श पर चटख रंगों वाली सूती दरियां या जूट की मैट बिछाएं।
  • पुरानी सुराही या मटके रखें और उन पर गेरू से पेंट करें।
  • एक कोने में पुराने पीतल के लोटे या परात को शोपीस की तरह सजाएं।
  • छत की लाइटों पर बांस की छोटी टोकरियां उलटी करके लगाएं।
  • गेरू और सफेद रंग से दीवार पर छोटी-छोटी वरली आर्ट की आकृतियां बनाएं।
  • आर्टिफिशियल गेंदे के फूलों की लड़ियां इस्तेमाल करें।
  • पुराने स्टाइल वाली लकड़ी की बेंच या छोटी चौकियां बैठने के लिए रखें।
  • प्लास्टिक के विंड चाइम की जगह पीतल की छोटी घंटियां टांगें, जिनकी आवाज मंदिर जैसी लगे।

इसे भी पढ़ें- Living Room के लिए बेस्ट हैं Wall Panel के ये डिजाइंस, आपके कमरे को देंगे खूबसूरत लुक

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।