Hindu Beliefs: हिन्दू धर्म में महिलाओं को इन कामों को करने की है मनाही, जानें कारण

Hindu Dharm Mein Mahilaye Nahi Kar Sakti Ye Kaam: लोक मान्यताओं में कुछ ऐसे कामों का वर्णन मिलता है जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं।
हालांकि इन मान्यताओं का धार्मिक आधार या वैज्ञानिक तर्क नहीं मिल पाया है लेकिन महिलाओं पर आज भी इन कामों को न करने की पाबंदी है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर कौन से कार्यों का महिलाओं द्वारा करना वर्जित है और क्या है उसके पीछे का तर्क।
हवन या धार्मिक अनुष्ठान करना
- किसी भी धार्मिक अनुष्ठान या हवन के दौरान महिलाएं मुख्य यजमान नहीं बनती हैं। महिलाओं को अपने पति के साथ बैठने की ही अनुमति है।
- हालांकि इस बात का न तो आजतक कोई वैज्ञानिक आधार सामने आया है और न ही शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किसी भी जगह मिलता है।
यह भी पढ़ें: Mantra Significance: इन मंत्रों को लिखकर जपने से मिलते हैं कई लाभ, जानें नियम
जनेऊ धारण करना
- जनेऊ धारण करने का अधिक पुरुषों को ही दिया गया है। महिलाएं न तो जेऊ धारण कर सकती हैं और न ही जनेऊ को स्पर्श कर सकती है।
- धार्मिक दृष्टि से इसके पीछे का कारण यह है कि महिलाएं मासिक धर्म की वजह से जनेऊ धारण के नियमों का पालन नहीं कर सकती हैं। (महिलाएं जनेऊ धारण कर सकती हैं)
इनका स्पर्श करना
- ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग और हनुमान जी की मूर्ति भी महिलाओं को स्पर्श नहीं करनी चाहिए। इस मान्यता के पीछे दो तर्क मिलते हैं।
- पहला तो यह कि बजरंगबली बालब्रह्मचारी हैं और दूसरा यह कि शास्त्रों में शिवलिंग को भगवान शिव के लिंग का प्रतिरूप माना गया है।
नारियल फोड़ना
- धार्मिक मान्यताओं में महिलाओं के नारियल फोड़ने पर भी पाबंदी है। ऐसा माना जाता है कि नारियल (नारियल के उपाय) स्त्री के गर्भ का प्रतीक होता है।
- ऐसे में महिलाओं को नारियल नहीं फोड़ना चाहिए। महिलाओं का नारियल फोड़ना संतान पर संकट आने के रूप में जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: इन लोगों को नहीं बांधना चाहिए कलावा
बलि देना
- बलि देने के लिए भी महिलाओं को मना किया गया है। हालांकि पहले के समय में बलि की प्रथा होती थी अब यह प्रथा समाप्त हो गई है।
- शास्त्रों में तो बलि प्रथा को ही गलत बताया गया है। ऐसे में उसे पुरुष दे या महिला, यह तर्क तो पहले से ही खारिज हो जाता है।
इन कामों को करने के लिए हिन्दू धर्म में महिलाओं को मना किया गया है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।