herzindagi
How to apply potatoes on car glass

क्या आपको पता है कार के शीशे पर आलू रगड़ने से हो सकते हैं कमाल के फायदे?

ठंड हो या बरसात हर मौसम में कार के शीशे को साफ रखना बहुत जरूरी है। खासकर साइड मिरर को,अगर इन्हें समय और अच्छे से साफ न किया जाए तो एक्सीडेंट और बड़ी घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए लोग बाजार से अलग-अलग प्रकार के क्लीनर स्प्रे खरीद कर लाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप इस समस्या का समाधान केवल एक आलू में ढ़ूंढ़ सकते हैं। इस लेख में जानिए एक आलू का टुकड़ा कैसे कर सकता है इस समस्या का समाधान-
Editorial
Updated:- 2025-07-31, 15:33 IST

Car Mirror Cleaning Tips: अगर आपके घर में कार है, तो यकीनन आप कहीं जाने से पहले इसके चारों तरफ के शीशे को जरूर साफ करते होंगे। रोजाना अगर कार से आना-जाना लगा रहता है, तो यकीनन आप इसे कार करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। खासतौर से जब बात साइड मिरर और विंडो मिरर के क्लीनिंग की हो। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घर में क्लीनर खत्म हो गया हो या फिर मंथ इंड चल रहा हो तो जेब ढीली होती है। अब ऐसे में तुरंत नया क्लीनर खरीद कर ला पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में इस समस्या से निकलने के लिए हम सभी सूती कपड़े का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप एक आलू के टुकड़े को शीशे पर रगड़कर इस परेशानी से बच सकती हैं। जी हां, एक आलू से। हो सकता है आपको यह तरीका जानकर थोड़ी सी हैरानी हुई होगी। लेकिन आपको बता दें कि यह बिल्कुल सच और कारगर तरीका है।

अगर आप आज तक इस हैक को नहीं अपनाया, तो यह आपके लिए सस्ता नुस्खा साबित हो सकता है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आलू को कार के शीशे पर रगड़ने के क्या होता है और क्या-क्या कमाल के फायदे हैं-

आलू के टुकड़े को शीशे पर रगड़ने से क्या होता है?

How to apply potatoes on car glass

कार के शीशे पर आलू रगड़ने की ट्रिक सुनने में भले ही अजीब लगे। लेकिन इसके फायदे जानकर आपको हैरान करने के साथ ही खुश कर सकते हैं। खासकर बरसात और ठंड के मौसम में जब कार के शीशे पर धुंध जम जाती है। उस समय यह तरीका बेहद कारगर साबित हो सकता है। आलू के अंदर पाए जाने वाले प्राकृतिक स्टार्च और शर्करा एक ऐसी ट्रांसपेरेंट लेयर बनाते हैं, जो शीशे की सतह को फॉग से बचाती है। यह परत नमी को शीशे से चिपकने नहीं देती, जिससे आपके कार के शीशे लंबे समय तक साफ और पारदर्शी बने रहते हैं।

इसे भी पढ़ें- कार की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, नहीं होंगे पैसे खर्च

आलू को कार के शीशे पर रगड़ने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

prevent car window fogging with potato

जैसा कि ऊपर लेख में बताया है कि आलू को कार के शीशे पर रगड़ने से धुंध को जमा होने से बचा सकते हैं। बता दें कि यही एक नहीं बल्कि और फायदे शामिल है। नीचे जानिए फायदे-

आलू को शीशे पर जब आप रगड़ती है, तो आलू में मौजूद शर्करा शीशे के ऊपर एक लेयर बनाता है। यह लेयर बारिश के दौरान गिरने वाली पानी बूंदों को रुकने नहीं देता है। एक प्रकार से यह लेयर वॉटर-रेपेलेंट की तरह काम करती है, जिससे बारिश की बूंदें शीशे पर नहीं रुकतीं और ड्राइविंग के दौरान साफ दृश्य बना रहता है।

यह विडियो भी देखें

अगर आप रोजाना लंबा सफर करते हैं, तो आलू आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके टुकड़े को शीशे पर रगड़ने से धूल-मिट्टी को जमने नहीं देती, जिससे यह लंबे समय तक साफ बना रहता है। इसके साथ ही शीशे की चमक भी बरकरार रहती है। 

इसे भी पढ़ें- बारिश ने कर दी कार की हालत खराब? ये 9 टिप्स आ सकते हैं काम... नमी और बदबू से मिनटों में मिल जाएगा छुटकारा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।