वॉशिंग मशीन हमारे घरों में बहुत सुविधा देती है। यकीनन बहुत सारे कपड़े अगर एक साथ धोने हों, तो समय और मेहनत बचाने के लिए इससे अच्छा कुछ ऑप्शन हो ही नहीं सकता है। पर दिक्कत यह होती है कि वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते-धोते अधिकतर उनकी क्वालिटी खराब हो जाती है, उनका रंग उड़ जाता है और उनमें बहुत ज्यादा लिंट भी चिपक जाता है। अगर आपके घर में पेट्स हैं, तब तो किसी एक कपड़े पर मौजूद बाल वॉशिंग मशीन के जरिए बाकी कपड़ों पर भी आ जाते हैं।
अब अगर आपको वॉशिंग मशीन के जरिए ही क्लीनिंग करवानी है, तो उसके लिए हम इन टिप्स के बारे में बता देते हैं। रंगीन कपड़ों को साफ करने के लिए तो यह टिप्स बहुत ही उपयोगी साबित होंगे।
आपको अगर कुछ कपड़ों से जानवरों के बाल या लिंट निकालना है, तो इस हैक को जरूर आजमाएं। कपड़ों के साथ वॉशर में ही आप दो वेट वाइप्स डाल दें। इसके बाद नॉर्मल साइकल में मशीन को चला दें।
इसे जरूर पढ़ें- ऊनी कपड़ों को साफ सुथरा और खुशबूदार रखने का मेरा यह तरीका आप भी आजमाकर जरूर देखें
इस हैक के जरिए कपड़ों पर चिपके लिंट और बाल वेट वाइप में चिपकने लगेंगे और आपके कपड़े साफ हो जाएंगे।
कुछ बातों का रखें ध्यान-
यह विडियो भी देखें
वूलन कपड़े नॉर्मल कपड़ों के मुकाबले ज्यादा डेलिकेट होते हैं और ऐसे में लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप वूलन कपड़ों को डेलिकेट मोड में धोते समय उल्टा करके ही धोएं। इससे उनमें रोंए निकलने की गुंजाइश कम हो जाएगी।
अधिकतर लोगों को लगता है कि गर्म पानी से कपड़े धोने से कपड़ों की गंदगी जल्दी निकल जाती है, लेकिन यह एक मिथक है जिसके कारण आपके कपड़े और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं। आपको हमेशा कपड़े गुनगुने या ठंडे पानी में ही धोने चाहिए। इससे उनका रंग भी पक्का रहता है और उनका साइज भी खराब नहीं होता है।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में बदबूदार वूलन कपड़े को साफ करने के आसान टिप्स
वॉशिंग मशीन में कपड़े एक दूसरे से चिपक जाते हैं और एक दूसरे के साथ उलझ जाते हैं। ऐसे में आपको उन कपड़ों को बिल्कुल भी वूलन्स के साथ नहीं धोना चाहिए। ऐसे में वूलन कपड़ों का शेप बिगड़ने की गुंजाइश बनी रहती है।
एक और बात जिसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है वह यह कि वूलन कपड़ों से साबुन आसानी से नहीं निकलता है। ऐसे में अगर आप नॉर्मल कपड़ों को एक बार साफ पानी से धोती हैं, तो वूलन कपड़ों को कम से कम दो बार धोएं। पानी से धोते समय वॉश साइकल डेलिकेट ही रखें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।